Akshaya Tritiya: भारत में सदियों से सोना खरीदने और पहने का ट्रेंड रहा है. ये चलन आज भी जारी है, लेकिन सोने की कीमत भी तेजी से बढ़ता जा रहा. इससे आम लोगों के बजट से सोना निकलता जा रहा. चुकिं जमाना डिजिटल है तो सोना खरीदना आसान हो गया है. यूं कहें कि सोने को बजट में खरीदने का ऑप्शन मिल गया है. इसके लिए डिजिटलाइजेशन को थैंक्यू बोल सकते हैं. क्योंकि करीब 70000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो चुके सोने को डिजिटल माध्यम से केवल 1 रुपए में भी खरीद सकते हैं. खास बात ये है कि जब चाहे तब इसे बेच सकते हैं. सुरक्षित रखने का भी झंझट नहीं होगा. आज 10 मई को सोना खरीदने का सबसे शुभ दिन भी है.
1 रुपए में कहां मिल रहा सोना?
आसमान छूती महंगाई के जमाने में केवल 1 रुपए में सोना खरीदने के लिए ज्वैलरी शॉप तो बिल्कुल नहीं जाना है. इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन ही केवल 1 रुपए में सोना खरीद सकते हैं. 1 या उससे अधिक रुपए में घर या कहीं से बैठकर डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. बता दें कि भारत में MMTC-PAMP India, Augmont Gold Ltd जैसी कंपनियां डिजिटल गोल्ड ऑफर करती हैं. केवल यही नहीं मोबाइल ऐप जैसे Google Pay और PhonePe के जरिए भी के जरिए भी डिजिटल गोल्ड को खरीदा जा सकता है.
डिजिटल गोल्ड के कई फायदे
डिजिटल गोल्ड का यहां ऑनलाइन गोल्ड की वैल्यू में इन्वेस्ट करने से है, जिसमें केवल 1 रुपए के निवेश से 24 कैरेट का शुद्ध सोने के मालिक हो सकते हैं. यहां 1 रुपए से ज्यादा की रकम का भी डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकता है. कुल मिलाकर ये सोना फिजिकली न होकर डिजिटल वॉलेट में रहेगा. इसके फायदे भी जैसे जब चाहें तब इसे बाजार के नियमों के लिहाज से खरीद या बेच सकते हैं. इसमें आपको 24 कैरेट शुद्ध सोना मिलता है, जिसकी प्रमाणिकता के लिए खरीदारों को प्योरिटी अश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलता है.

डिजिटल गोल्ड खरीदने से एक नहीं कई फायदे हैं. जैसे आज ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड की यूनिट खरीदी और अगले कुछ दिन या महीनों तक रखा. इस दौरान जब ऊंचे भाव मिले तो बेंच दिया. यानी यूनिट को रीडिम कर दिया. खास बात तो ये है कि डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में कनवर्ट करके घर भी ला सकते हैं. फिजिकल गोल्ड गहने के रूप में नहीं गोल्ड के सिक्के या सिल्लियों में मिलेगा.
डिजिटल गोल्ड खरीदने की सबसे अच्छी बात ये भी है कि इसे संभालकर सुरक्षित रखने की टेंशन तो बिल्कुल नहीं होती. क्योंकि इसे सेलर खुद ही सुरक्षित रखता है. कभी जरूरत पड़ी तो डिजिटल गोल्ड को कोलेटरल के तौर पर इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए डिजिटल गोल्ड यूनिट्स के बदले लोन भी लिया जा सकता है.
अक्षय तृतीया के दिन महंगा हुआ सोना
भारतीय वायदा बाजार में अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर सोने के भाव बढ़ गए हैं. शुरुआती कारोबार में MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट करीब 500 रुपए उछला, जिससे 10 ग्राम का भाव 72100 रुपए के पार निकल गया. आज चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला. 5 जुलाई का कॉन्ट्रैक्ट करीब 600 रुपए की मजबूती के साथ 85076 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications