नई दिल्ली, मई 1। भारत में त्योहारों के कई सीजन आते हैं। इन सीजनों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया एक ऐसा त्योहार है जिस पर सोना खरीदना धन और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। दो दिन बाद अक्षय तृतीया का त्योहार आने वाला है। इसलिए पहले से ही सोना खरीदने की सारी जानकारी ले लेना बेहतर है। यदि आप भी इस शुभ अवसर पर सोना खरीदेंगे, तो यहां जानिए कि आप कैसे गूगल पे से सोना खरीद सकते हैं। यहां आपको एक दम शुद्ध सोना मिलेगा। जानते हैं गूगल पे से सोना खरीदना का तरीका।
नहीं जाना ज्वेलरी शॉप
अक्षय तृतीया के मौके पर आपको ज्वेलरी शॉप जाने की जरूरत नहीं है। अक्षय तृतीया के अलावा भी सोना खरीदने के लिए आपको ज्वेलरी स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। कोई भी कई प्लेटफार्मों के माध्यम से ऑनलाइन सोना खरीद सकता है। इन्हीं में से एक है गूगल पे। गूगल पे पर आप कैसे सोना खरीद सकते हैं। इसके बारे में आगे तरीका जानिए।
क्या है डिजिटल गोल्ड
डिजिटल सोना निवेश का एक साधन है जो आपको 24 कैरेट, 999.9 शुद्ध सोना खरीदने की सुविधा देता है, जिसे बाद में आपके नियंत्रण में सुरक्षित तिजोरी में जमा कर दिया जाता है। यदि आप डिजिटल सोना 24 कैरेट, 999.9 शुद्ध सोने के सिक्कों और सोने की छड़ों को लेना चाहते हैं तो आप इसका ट्रेड भी कर सकते हैं।
यहां मिलेगा प्योर गोल्ड
गूगल पे ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि यदि आप सोना खरीदने या बेचने के लिए गूगल पे का उपयोग करते हैं, तो आपको एमएमटीसी-पीएएमपी से 99.99 प्रतिशत शुद्ध 24के सोने की इकाइयाँ खरीदने को मिलेंगी। आपका सोना एक गोल्ड एक्यूमेशन प्लान (जीएपी) में रखा जाता है जिसे एमएमटीसी-पीएएमपी आपके लिए अपने पास संरक्षक के रूप में फिजिकल फॉर्म में रखकर आपके लिए मैनेज करता है। एमएमटीसी-पीएएमपी के माध्यम से की गई सोने की खरीदारी की पूरी गारंटी होती है। इससे सुनिश्चित होता है कि आपका सोना सुरक्षित है।
गूगल पे से ऐसे खरीदें गोल्ड
गूगल पे पर सोना खरीदने के लिए आपको कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। सबसे पहले गूगल पे खोलें और न्यू टैप करें। सर्च बार में "गोल्ड लॉकर" दर्ज करें। गोल्ड लॉकर पर क्लिक करें और बाय पर क्लिक करें। आपको सोने का मौजूदा बाजार खरीद मूल्य (टैक्स सहित) दिखाई देगा। खरीदारी शुरू करने के बाद यह कीमत 5 मिनट के लिए लॉक रहती है, क्योंकि खरीदारी की कीमत पूरे दिन में बदल सकती है। जितना सोना आप भारतीय रुपये में खरीदना चाहते हैं, उसे दर्ज करें और चेकमार्क सिलेक्ट करें। अपना पसंदीदा पेमेंट तरीका चुनें और भुगतान करने के लिए प्रोसीड करें। आपके पोस्टल कोड के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में टैक्स अलग हो सकता है।
1 रु में खरीदें सोना
एक और प्लेटफॉर्म है जहां से आप आराम से 1 रु तक में भी गोल्ड खरीद सकते हैं। आप कम से कम केवल 1 रु में 99.5 फीसदी शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। ये सुविधा शुरू की है क्रेडिटबी ने, जो एक फिनटेक प्लेटफॉर्म है। इसने डिजिटल गोल्ड निवेश प्रोडक्ट 'क्रेडिटबी 24के गोल्ड' लॉन्च किया है। आप क्रेडिटबी की ऐप पर एक टैप से लाइव मार्केट रेट पर 99.5 फीसदी प्योर डिजिटल सोना खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications