नई दिल्ली, जुलाई 29। उत्सवों का महीना नजदीक है, जिनके चलते अगले महीने यानी अगस्त में बैंक 15 दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा हुआ काम बाकी रह गया है तो फटाफट उसे निपटा लें। यदि आपका इरादा अगले महीने अपना काम निपटाने का है तो बैंक जाने से पहले अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अधिसूचना के अनुसार, पब्लिक और प्राइवेट बैंकिंग ऑपरेशन अगले महीने में कुल 15 दिनों तक बंद रहेगा, जिसमें दूसरे शनिवार और रविवार शामिल हैं।
8 बैंक छुट्टियां
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त 2021 में वीकेंड के अलावा आठ बैंक हॉलिडे हैं। इनमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हॉलिडे, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हॉलिडे, और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और बैंकों खाते बंद करना शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ राज्यों में मनाए जाने वाले विशिष्ट त्योहारों के मद्देनजर देश भर में बैंक की छुट्टियां भी अलग-अलग रहेंगी। वैसे बता दें कि सभी बैंकिंग कंपनियां सभी छुट्टियां नहीं मनाती हैं।
चेक करें रविवार-शनिवार की लिस्ट
1 अगस्त का रविवार है जिसका मतलब है कि अगले महीने के पहले दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। 8 अगस्त रविवार, 14 अगस्त दूसरा शनिवार, 15 अगस्त रविवार, 22 अगस्त रविवार, 28 अगस्त चौथा शनिवार और 29 अगस्त रविवार।
ये हैं छुट्टियां
13 अगस्त पेट्रियट डे, 16 अगस्त पारसी न्यू ईयर, 19 अगस्त मुहर्रम (जो कि 20 अगस्त को भी हो सकता है), 20 अगस्त पहला ओणम, 21 अगस्त थिरुवोनम, 23 अगस्त श्री नारायण गुरू जयंती, 30 अगस्त जनमाष्टमी और 31 श्री कृष्ण अष्टमी। इस बार स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और रक्षाबंधन (22 अगस्त) रविवार को हैं, इसलिए इन दोनों अवसरों पर कोई अतिरिक्त अवकाश नहीं होगा। वरना 2 और अतिरिक्त छुट्टियां हो सकती थीं।
कहां-कहां होंगी छुट्टियां
पारसी नव वर्ष (शहंशाही) के चलते 16 अगस्त, 2021 को बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक अवकाश रहेगा। 19 या 20 अगस्त, 2021 को मुहर्रम (आशूरा) के चलते अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
अगस्त में लंबी छुट्टियां
13-16 अगस्त, 19-23 अगस्त और 28-31 अगस्त को लगातार बैंक अवकाश रहेंगे। इसलिए ग्राहक ध्यान रखें कि वे अपनी बैंकिंग जरूरतों के अनुसार योजना बनाएं। बताई गई तारीखों पर ऑफ़लाइन बैंकिंग का लाभ नहीं मिलेगा, मगर आप ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications