Alpex Solar IPO Listing Today: आज यानी 15 फरवरी 2024 को अल्पेक्स सोलर के आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। इस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की प्लेटफार्म पर लिस्ट किया गया है। इस आईपीओ ने लिस्ट होते ही धूम मचा दी, ऐसा इसलिए है क्योंकि यह 186 प्रतिशत के प्रीमियर पर लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि यह एक जबरदस्त लिस्टिंग गेन है जिसने इन्वेस्टर के पैसों को बढ़ा दिया है, और इस आईपीओ ने एंट्री करते ही निवेश को तीन गुना कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर इस अल्पेक्स सोलर के आईपीओ को 329 रुपए की प्राइस पर लिस्ट किया गया, जो की 186 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग की इश्यू प्राइस 115 रुपए प्रति शेयर थी।

आपको बता दें कि जैसे ही इस इस आईपीओ को मार्केट पर लिस्ट किया गया, इसके शेयर में अपर सर्किट लगा और तेज उछाल देखने को मिला। लिस्टिंग के बाद इसके शेयर 345.45 के स्तर तक पहुंच गए। शेयर बाजार समीक्षकों के द्वारा बताया जा रहा है कि यह अल्पेक्स सोलर के द्वारा अपने इन्वेस्टर्स को दिया जा रहा करीब 200 फीसदी का मुनाफा है।
इस आईपीओ को जबरदस्त सब्सक्रिप्शन तो मिला ही है साथ ही इसे इन्वेस्टर्स द्वारा भी बेहतरीन रिस्पॉन्स दिया गया। इसके आईपीओ को कुल मिलाकर 324 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था। इसकी लिस्टिंग प्राइस 115 रुपए थी, जबकि इस 329 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
कंपनी का प्लान इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 74.52 करोड रुपए जुटाने का था। इस आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के लिए 8 से लेकर 12 फरवरी तक खोला गया था और इस दौरान इन्वेस्टर ने भी इसमें खूब दिलचस्पी दिखाई। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस टोटल 324.02 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
इसमें सबसे तगड़ा इन्वेस्टमेंट नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के द्वारा देखने को मिला है जिन्होंने इसे 502.31 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं बात की जाए रिटेल इन्वेस्टर्स की तो इनके द्वारा इस आईपीओ को 351.89 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के द्वारा इस आईपीओ को 141 गुना से ज्यादा का सब्सक्रिप्शन मिला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आईपीओ में 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 64.80 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। इस आईपीओ को यूजर्स के द्वारा शानदार रिस्पांस और जबरदस्त लिस्टिंग मिली है, इससे उम्मीद जग रही है कि यह कंपनी आगे और भी ज्यादा बेहतर रिटर्न दे सकती है और परफॉर्म कर सकती है।
भारत सरकार भी अब ग्रीन एनर्जी पर फोकस कर रही है ऐसे में अल्पेक्स सोलर की स्थिति आने वाले समय में काफी मजबूत हो सकती है। यही कारण है कि भविष्य को देखते हुए इन्वेस्टर भी इस पर जमकर दांव लगा रहे हैं।
इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए जुटाए गए पैसे को कंपनी के द्वारा कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस पैसे के इस्तेमाल से सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी अपग्रेड करने के लिए और उसके विस्तार के लिए इस पेज का इस्तेमाल किया जाना है। इसके अलावा सोलर मॉडल के अल्युमिनियम फ्रेम के लिए नया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने में भी इस पैसे का इस्तेमाल होगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications