नई दिल्ली, जून 2। कुछ घटनाएं और कहानियां अविश्वसनीय होती हैं और हम आपको यहां एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। लोगों को अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर रिवार्ड पॉइंट या कोई डिस्काउंट आदि मिलना सामान्य बात है। हालाँकि ये राशि बहुत कम होती है। लेकिन एक अमेरिकी फिजिसिस्ट साइंटिस्ट ने अपने तेज दिमाग का उपयोग करके क्रेडिट कार्ड बिलों की पेमेंट करके 300,000 डॉलर यानी लगभग 2.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। जी हां, ये कोई फेक न्यूज नहीं है। आगे जानिए इस चालाक व्यक्ति की पूरी कहानी।
कैसे आया आइडिया
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉन्स्टेंटिन अनिकेव क्रेडिट कार्ड से कमाई करने में रुचि रखते थे। 2009 से उन्होंने क्रेडिट कार्ड से कमाई करने पर ध्यान दिया। शुरुआत में कम दिलचस्पी के साथ शुरू किया गया ये काम कॉन्स्टेंटिन अनिकेव के शौक में बदल गया, जिससे उन्हें बड़ी कमाई होने लगी। रिपोर्ट के अनुसार कॉन्स्टेंटिन ने पुरस्कार पाने के लिए चतुराई से एक 'यूनीक आइडिया' का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से बड़ी संख्या में गिफ्ट कार्ड खरीदना शुरू किया। वह पहले गिफ्ट कार्ड खरीदते और फिर उसे रिडीम कर लेते। फिर वह इस पैसे को अपने बैंक खाते में जमा कर देते और फिर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करते। बिल भुगतान से मिलने वाले ये पुरस्कार उनकी कमाई का जरिया बन गए।
कैशबैक भी मिलता था
उनकी कमाई को इस तरह से देखें 5% कैश बैक के हिसाब से प्रत्येक 1000 डॉलर के "खर्च" से 50 डॉलर की कमाई होती। जब आप लाखों डॉलर खर्च करते हैं और फिर बिलों का भुगतान करने के लिए इसे वापस कैश में कंवर्ट करते हैं, तो यह आपका फायदा बन जाता है। भले ही आपको एक लेनदेन पर 5-10 डॉलर की कमाई हो। एक और अच्छी बात यह है कि क्रेडिट कार्ड रिवार्ड आमतौर पर नॉन-टैक्सेबल होते हैं।
कमा लिए करोड़ों
कई वर्षों में, कॉन्स्टेंटिन ने इस ट्रिक को दोहराते हुए 300,000 डॉलर (लगभग 2.17 करोड़ रुपये) कमाए। इस बीच, उनकी आय में तेजी से वृद्धि देखकर किसी ने अमेरिकी टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जांच पड़ताल की गई। मामले को अदालत में भेजा गया जहां कॉन्स्टेंटिन गिफ्ट कार्ड से भरे टब के साथ पहुंचे और यह कहकर अपना बचाव किया कि पुरस्कार उनकी आय नहीं थे बल्कि क्रेडिट कार्ड कंपनियों द्वारा उन्हें दी गई छूट और कैशबैक थे।
क्या रहा अदालत का फैसला
दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर, अदालत ने माना कि क्रेडिट कार्ड पुरस्कार और अन्य पॉइंट्स केवल छूट हैं और टैक्स योग्य नहीं हैं, इसलिए फैसला कॉन्स्टेंटिन के पक्ष में रहा। मगर न्यायाधीश ने एक विभाजित निर्णय के माध्यम से एक साथ यह भी फैसला सुनाया कि मनी ऑर्डर खरीदना या क्रेडिट कार्ड से गिफ्ट कार्ड को फिर से लोड करना टैक्सेबल हो सकता है।
देना होगा टैक्स
अनिकेव को अर्जित किए गए रिवार्ड पर टैक्स का भुगतान करना होगा। ये खरीदारी पर आधारित होगा, जहां खास कर उन्होंने इनकम जनरेट करने के उद्देश्य से मोनेट्री इंस्ट्रूमेंट्स खरीदे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications