Poweball Lottery Winner : कहते हैं कि किस्मत में जो लिखा होता है वो मिल कर रहता है। मगर कुछ लोगों को किस्मत में लिखा हुआ इस तरह मिलता है कि वे खुद भी यकीन नहीं कर पाते। मतलब एक व्यक्ति कई साल बिजनेस करे, निवेश करे और जॉब करे और फिर करोड़पति बने और दूसरा व्यक्ति एक लॉटरी का टिकट खरीदे, वो भी जीवन में पहली बार और वो करोड़पति बन जाए। दोनों की कहानी में बहुत अधिक फर्क है। पर इनमें दूसरी घटना घटी है एक महिला के साथ। आगे जानिए उसकी पूरी कहानी।
पावरबॉल टिकट से जीते 8 करोड़ रु
अमेरिका के मिशिगन में एक महिला रहती है। उसने पावरबॉल लॉटरी का अपना पहला टिकट खरीदा और उससे 8 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार इस महिला का नाम जोनी थॉम्पसन है। उन्होंने नवंबर में ही पावरबॉल टिकट खरीदा, वो भी पहली बार। महिला के अनुसार उसने यह टिकट मिशिगन के स्टैनवुड में मौजूद कंट्री कॉर्नर सुपरमार्केट से खरीदा।
पहले नहीं खरीदा पावरबॉल टिकट
थॉम्पसन का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी भी पावरबॉल टिकट का नहीं खरीदा था। उन्होंने यह टिकट क्यों खरीदा इसके पीछे का कारण बहुत दिलचस्प है। थॉम्पसन के कहना है कि लॉटरी में उन्होंने इनाम की बड़ी-बड़ी रकम देखी। इसी से आकर्षित होकर उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीदने का फैसला किया। थॉम्पसन कहती हैं कि उन्होंने पहले कभी भी पावरबॉल में हिस्सा नहीं लिया। मगर जब उन्होंने 1 अरब डॉलर से ज्यादा का जैकपॉट इनाम देखा तो टिकट खरीद लिया।
कैसे मिली इनाम की जानकारी
जब लॉटरी के विजेता का इनाम का ऐलान हुआ तो थॉम्पसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखी। उसमें बताया गया था कि मेकोस्टा काउंटी में किसी ने 1 मिलियन या 10 लाख डॉलर का इनाम जीता है। ये रकम भारतीय मुद्रा में 8 करोड़ रु होती है। ये पोस्ट देखने के बाद वे लॉटरी की साइट पर गयीं। फिर वहां अपना नंबर चेक किया। ये देखकर वे काफी खुश हुईं कि वे खुद ही 10 लाख डॉलर का इनाम जीती थीं।
यकीन करना हो गया मुश्किल
थॉम्पसन के अनुसार जब उन्हें पता चला कि उनकी लॉटरी के पांचों नंबर मैच कर गये हैं और इससे उन्होंने एक बड़ा इनाम जीत लिया है, तो वे खुशी से चिल्लाने लगीं। उन्होंने अपने बेटे को कहा कि वो टिकट दोबारा चेक करे। असल में उनके लिए यकीन करना बहुत मुश्किल हो रहा था। उनका कहना है कि इस इनामी राशि से उनकी खुशी कितनी है, वो इसे बयान भी नहीं कर सकतीं।
क्या करेंगी पैसों का
थॉम्पसन कहती हैं कि उनके लिए अपनी फीलिंग्स बताने के लिए शब्द नहीं हैं। जहां तक लॉटरी में जीते गये पैसों के उपयोग की बात है तो थॉम्पसन इनमें से एक हिस्सा बिजनेस में लगाएंगी। वे ये पैसा अपने नए कारोबार में इंवेस्ट करने का इरादा रखती हैं। बाकी पैसा वे अपने बचत खाते में रखेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह से अमेरिका में कई लोग करोड़पति बने हैं। वहां हर हफ्ते किसी न किसी स्टेट से ऐसी खबर सामने आती रहती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications