नई दिल्ली, जनवरी 17। ऐप्पल का आईफोन 12 मिनी फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपये में उपलब्ध है। वैसे इस फोन की कीमत 59900 रु है। यानी फ्लिपकार्ट पर इस समय फोन पर 29 फीसदी की भारी भरकम छूट दी जा रही है। मगर इस फोन पर मिल रहा ये इकलौता ऑफर नहीं है। आईफोन 12 मिनी पर इस समय फ्लिपकार्ट पर कई सारे ऑफर मिल रहे हैं। यदि आप खरीदना चाहें तो मिल रहे इन ऑफर्स से आईफोन 12 मिनी को आधी से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। जानते हैं सभी ऑफर्स की डिटेल।
चल रही है
ई-कॉमर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट पर इस समय सभी यूजर्स के लिए बिग सेविंग डेज सेल चल रही है। इसी सेल में आईफोन 12 मिनी को सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि ऐप्पल ने 2020 में आईफोन 12, प्रो और प्रो मैक्स मॉडल के साथ आईफोन 12 मिनी को लॉन्च किया था। अब फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में 5.4 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर करीब 29 फीसदी की छूट मिल रही है।
कब तक है मौका
64 जीबी ब्लैक और ब्लू आईफोन 12 मिनी फोन फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपये में बिक रहा है। बिग सेविंग डे ऑफर 22 जनवरी की मध्यरात्रि तक चलेगा। बता दें कि अगर आप फोन के लिए आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो और 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। एक और ऑफर है, जिसका फायदा उठाने पर ये फोन आपको काफी सस्ता पड़ेगा।
मिल रहा है एक्सचेंज ऑफर
ई-कॉमर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 मिनी फ्लिपकार्ट पर 11,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। मगर इसका फायदा आपको तब ही मिल सकता है, जब एक्सचेंज किए जा रहे फोन की कंडीशन बढ़िया हो। साथ ही आपका हैंडसेट लेटेस्ट हो। यदि आपको डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड का 750 रुपये का डिस्काउंट मिलता है तो आपको आईफोन 12 मिनी केवल 29499 रु की कीमत पर मिल जाएगा। यानी पूरे 30401 रु की छूट।
आईफोन 12
आईफोन 12 को ब्लैक कलर में 53,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर ये फोन 18 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। वैसे इस फोन की कीमत 65990 रु है। इस फोन में 6.1 इंच की रेटिना डिस्प्ले और ए14 बायोनिक चिपसेट है। पिछले साल इसे आईओएस 14 के साथ लॉन्च किया गया था। बाद में इसे आईओएस 15 में अपग्रेड कर दिया गया था। आईफोन 12 के रियर में 12 मेगापिक्सेल और 12 मेगापिक्सेल के रेजोल्यूशन वाला डुअल कैमरा सेट-अप है। फोन में 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी है।
बाकी फोन्स पर ऑफर
फ्लिपकार्ट पर और भी कई फोन्स पर ऑफर चल रहा है। इसमें रियलमी जीटी मास्टर एडिशन को बैंक ऑफर्स के साथ 21,999 रु की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वैसे यह कम से कम 25,999 रु में बिक रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एफ12 9,699 रुपये में बिक रहा है और पोको एम3 प्रो 13,999 रुपये में उपलब्ध है। बता दें कि ऐप्पल ने कैलेंडर वर्ष 2021 में भारत में आईफोन की शिपमेंट में 48 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की। इसकी बाजार हिस्सेदारी भी रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications