नई दिल्ली, अगस्त 24। बहुत से युवा ऐसे हैं, जो उच्च शिक्षा हासिल तो कर लेते हैं, मगर उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिलती। मगर हर कोई एक जैसी किस्मत वाला नहीं होता। कोटा, राजस्थान के रचित अग्रवाल की कहानी अलग है। उनकी कहानी युवा पीढ़ी को प्रेरित कर सकती है। रचित अग्रवाल ने 6 करोड़ रु से अधिक के सालाना पैकेज वाली नौकरी हासिल की है और वो भी अमेरिका में। आगे जानिए उनकी पूरी कहानी।
पढ़ाई खत्म होते ही तगड़ी नौकरी
रचित को पढ़ाई खत्म होने के साथ ही इतनी भारी सैलेरी वाली जॉब मिल गयी। अनुमान लगाया जा रहा है कि रचित राजस्थान के इतनी भारी सैलेरी के साथ नौकरी पाने वाले पहले युवा हैं। रचित अग्रवाल राजस्थान के छोटे से मगर मशहूर कोटा के रहने वाले हैं। वे कोटा के शक्तिनगर में रहते हैं। उनके पिता राजेश अग्रवाल एक व्यवसायी हैं। जबकि उनकी माता का नाम संगीता अग्रवाल है।
फूड पैकेजिंग का काम
रचित के पिता राजेश कोटा में फूड पैकेजिंग के बिजनेस में लगे हुए हैं। उनके बेटे को 6 करोड़ रु से अधिक सालाना की नौकरी मिली है, जिससे वे काफी खुशी हैं। बता दें कि रचित की सैलेरी 50 लाख रु प्रति महीना या प्रतिदिन 1.66 लाख रु होती है।
शुरुआती शिक्षा कोटा से ली
बता दें कि रचित अग्रवाल की शुरुआती शिक्षा कोटा से ही हुई। वे यहां के एक निजी स्कूल से पढ़े। करोड़ों की नौकरी पाने वाले रचित ने इंजीनियरिंग की परीक्षा की तैयारी की और फिर उसी दौरान यूएस के विश्वविद्यालय से पढ़ाई का सोचा। इसके बाद उन्होंने स्कॉलेस्टिक एप्टीयूड टेस्ट दिया। ये एक स्टेंडर्ड एग्जाम होता है। इसी के जरिए लोगों को यूएस में किसी कॉलेज दाखिला हासिल होता है।
दो करोड़ रु की स्कॉलरशिप
रचित ने स्कॉलेस्टिक एप्टीयूड टेस्ट पास कर लिया। इसके बाद रचित अग्रवाल को दो करोड़ रु की स्कॉलरशिप मिली। इससे वे आर्लिंगटन में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में दाखिला ले पाये। वहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस के साथ इकोनॉमिक्स और फिलोसॉफी की। इसके लिए चार साल तक न्यूनतम मार्क्स मेंटेन करने होते हैं। पढ़ाई के साथ साथ रचित कई कोडिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे और जीतते भी रहे।
पढ़ाई के दौरान स्टार्ट अप शुरू
रचित ने यूएस में पढ़ाई के दौरान एक बहुत अनोखा कारनामा किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ ही तीन स्टार्ट अप शुरू कर डाले। दो के लिए उन्होंने पैसा जुटाया। इसके अलावा रचित ने प्रमुख क्रिप्टो कंपनियों में इंटर्नशिप की। ये कुल मिला कर पांच इंटर्नशिप रहीं। रचित ने इसी साल मई में पढ़ाई पूरी की है। डिग्री मिलने के बाद रचित ने कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई किया। फिर एक कंपनी में उन्हें सालाना 8 लाख डॉलर (6 करोड़ रु से अधिक) की जॉब मिल गयी। अब रचित यूएस की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर कोडिंग टीम का हिस्सा बनेंगे। वे कंपनी से ऑफर लेटर प्राप्त कर चुके हैं। कंपनी की पॉलिसी के कारण उन्होंने कंपनी का नाम नहीं जाहिर किया। वैसे रचित कंपनी ऑफिस पहुंच चुके हैं और सितंबर में वहां जॉइन करेंगे। रचित से पहले हाल फिलहाल में ही कई अन्य भारतीय गूगल सहित कई बड़ी अमेरिकी कंपनियों में तगड़े पैकेज पर नौकरी हासिल कर चुके है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications