नई दिल्ली, अगस्त 4। दुनिया में कुछ अजब-गजब टाइप की जॉब सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में एक नयी जॉब सामने आई है। ये कैंडी टेस्ट करने की। जी हां जिस किसी को यह जॉब मिलेगी उसका काम होगा कंपनी की तैयार कैंडी को टेस्ट करके उसका स्वाद बताना। जो लोग कैंडी खाने के लिए सैलेरी पाना चाहते हैं, तो अब उनके लिए एक खास मौका है। कैनेडियन कैंडी कंपनी कैंडी फनहाउस कंपनी के प्रमुख स्वाद परीक्षक बनने के लिए एक "चीफ कैंडी ऑफिसर" (सीसीओ) को नियुक्त करने जा रही है।
कितनी होगी सैलेरी
जॉब लिस्टिंग के अनुसार, सीसीओ को प्रति माह कम से कम 3,500 उत्पादों को टेस्ट करना होगा, और कैंडी इन्वेंट्री को मंजूरी देहा। उसकी मंजूरी को आधिकारिक 'सीसीओ स्टाम्प ऑफ अप्रूवल' माना जाएगा। सैलेरी की बात करें तो प्रति वर्ष 100,000 कनाडाई डॉलर (या यूएस में लगभग 78,000 डॉलर) का भुगतान किया जाएगा, जो भारती मुद्रा में आज के हिसाब से 60 लाख रु से अधिक होते हैं।
कहां से करना होगा काम
यदि आप कनाडा के निवासी हैं तो टोरोंटो और अमेरिकी नागरिक हैं तो नेवार्क, न्यू जर्सी वाले कंपनी के ऑफिस से काम किया जा सकता है। वहीं इस काम के लिए रिमोट वर्क (ऑफिस से दूर से ही) की भी छूट है।
5 साल का बच्चा भी कर सकता है अप्लाई
यह पांच वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति के लिए खुली है। इस काम के लिए किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक लोग 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
कैंडी के लिए हो जुनून
जॉब की अधिसूचना के अनुसार आपको केवल कैंडी के लिए जुनून, पॉप कल्चर और एक स्वीट टूथ की आवश्यकता है। आपको बता दें कि यह किसी कंपनी द्वारा पेश की जा रही अजीब तरह की पहली जॉब नहीं है। बल्कि टेक्सास की डिलीवरी कंपनी फेवर ने एक "चीफ टैको (एक मैक्सिकन डिश) ऑफिसर" को इस साल नौ अलग-अलग क्षेत्रों में टैको का नमूना लेने के लिए जॉब की पेशकश की थी। उसकी सैलेरी 10,000 डॉलर (करीब 8 लाख रु) थी।
टीवी देखने की जॉब
कुछ कंपनियों ने लोगों को सिर्फ टीवी देखने के लिए काम पर भी रखा है। पिछले साल, एक ऑनलाइन कैसीनो कंपनी प्लेटिन कैसीनो ने "द सिम्पसन्स" ने हर एपिसोड को देखने के लिए किसी को काम पर रखा था और शो में महत्वपूर्ण घटनाओं को नोट करवायाथा जो वास्तविक जीवन की घटनाओं से संबंधित थे।
सोने की जॉब
पिछले साल यूनाइटेड किंगडम में एक लग्जरी बेड फर्म क्राफ्टेड बेड सोने की नौकरी का ऑफर लेकर आई थी, जिसके लिए चुने गए लोगों को भारतीय मुद्रा में 25 लाख रु की सैलेरी दिए जाने थे। क्राफ्टेड बेड मैट्रेस टेस्टर की जॉब ऑफर कर रही थी। बेड फर्म ने कहा था कि मैट्रेस टेस्टर को ग्राहकों के लिए बेहतरीन गद्दे की टेस्टिंग करनी होगी। ये पद ऐसे शानदार गद्दे उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था। कंपनी ने "नेटफ्लिक्स देखने और आराम करने" के विचार को एक नई परिभाषा दी। यह फर्म ब्रिटेन के सभी निवासियों को पूरे दिन बिस्तर पर नेटफ्लिक्स देखने के लिए सालाना 24000 पाउंड यानी करीब 25 लाख रु कमाने का मौका दे रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications