नई दिल्ली, जुलाई 20। आज आपके साथ क्या होगा इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। आपके साथ कभी भी कुछ भी अच्छा हो सकता है। एक ऐसी ही घटना सामने आई है अमेरिका से। अमेरिका के मैरीलैंड में उबर ईट्स में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाली एक महिला को उस समय बड़ी खुशखबरी मिली, जब उसकी लॉटरी लग गई है और उसे पता चला कि अब वह करोड़पति बन गई है। वे महिला रोज की तरह उस दिन भी काम कर रही थी। उसके जीवन में बड़ा बदलाव आया। उसने पिछले सप्ताह खरीदे गए लॉटरी टिकट को स्क्रैच किया और देखा कि वे बड़े इनाम की विजेता बन गयी है।
जीते करीब 1.87 करोड़ रु
लॉटरी अधिकारियों के अनुसार उबर ईट्स की डिलीवरी करने वाली जिस महिला ने करोड़ों रु का इनाम जीता है वे पांच बच्चों की मां हैं। उन पर जिम्मेदारी कितनी होगी इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। मगर उनकी दिक्कतें खत्म हो गयी हैं, क्योंकि उन्होंने 250,000 डॉलर या करीब 1,87,19,600 रुपये जीते हैं। 47 वर्षीय लॉटरी विजेता के अनुसार वह अब उबर ईट्स में काम नहीं करना चाहती।
कैसे जीता इनाम
महिला के अनुसार वह एक दिन काम की वजह से क्विक सेस मार्ट में रुकी और तुरंत कुछ टिकट खरीद लिए। उन्होंने मैरीलैंड लॉटरी ऐप का उपयोग करके ज्यादातर टिकटों की कैटेगरी में एक स्क्रैच-ऑफ लिस्ट निकाली और 1 से 10 डॉलर तक का कैश गेम चुना। महिला ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की है और खुद की पहचान 'ग्रेटफुल मॉम' के नाम से कराई है।
पहले भी जीते छोटे-मोटे इनाम
इस महिला ने कहा कि उन्होंने पहले छोटे-मोटे इनाम जीते थे और अब तक का सबसे ज्यादा इनाम उनका 1500 डॉलर का रहा था। लेकिन इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया और वह करोड़पति बन गई। महिला ने कहा कि वह लॉटरी का पैसा मिलने के बाद सबसे पहले कुछ बिलों का भुगतान करेगी और अपने घर के लिए भुगतान करेगी। इसके बाद बाकी पैसों से अपने बच्चों की आर्थिक मदद करने की योजना बना रही हैं।
एक और गजब मामला
इससे पहले पिछले महीने कैनसस (मिसौरी, अमेरिका) के एक व्यक्ति मैसन क्रेंट्ज ने 25 हजार डॉलर की लॉटरी जीतने का सपना देखा। इस सपने को लेकर वे काफी आशावान हो गया। उन्हें लगा कि वे कुछ न कुछ इनाम तो जीत सकते हैं। क्योंकि वे पहले भी छोटे-मोटे इनाम जीतते रहे थे। उन्होंने दो दिन बाद 100X स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा। साथ ही टोपेका में बाय एंड राइड स्टोर से एक और टिकट खरीदा।
लगा तगड़ा इनाम
क्रेंट्ज ने 100X टिकट खरीदा क्योंकि पहले भी कई बार वे इसी लॉटरी से इनाम जीते थे। उन्होंने नहीं सोचा था कि वे ज्यादा बड़ी रकम जीत पाएंगे क्योंकि लॉटरी में केवल एक नंबर का मिलान हुआ था, लेकिन लॉटरी पर 75000 डॉलर का इनाम था। भारतीय मुद्रा में यह रकम 18.54 लाख रु होती है। क्रेंट्ज़ के अनुसार इस पैसे वे अपनी पत्नी के लिए एक नई गाड़ी और सिल्वर लेक में एक प्लॉट खरीदेंगे। बाकी पैसा वे अफने उनके म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications