
Best Shares of the Week : 10 मार्च को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 674 अंक या 1.13 प्रतिशत गिरकर 59,135 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 181 अंक या 1 प्रतिशत गिर कर 17,413 पर बंद हुआ। बीते हफ्ते बैंकिंग और फाइनेंशियल, टेक, हेल्थकेयर सर्विसेज और मेटल शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। हालांकि, ऑयल एंड गैस और ऊर्जा शेयरों में तेजी आई। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स फ्लैट बंद हुए। पर इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 63 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों के नाम।
ओरिसा बंगाल कैरियर : 63.43 फीसदी
ओरिसा बंगाल कैरियर एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 167.20 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 63.43 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 48.62 रु से 79.46 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 79.46 रु पर बंद हुआ। 63.43 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.63 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
लोहिया सिक्योरिटीज : 58.05 फीसदी
लोहिया सिक्योरिटीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 213 रु से 336.65 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 58.05 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 167.75 करोड़ रु है। 5 दिन में 58.05 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ 336.65 रु पर बंद हुआ।
कामधेनु वेंचर्स : 40.08 फीसदी
कामधेनु वेंचर्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 40.08 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 149.45 रु से 209.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.08 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 568.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.64 फीसदी की मजबूती के साथ 210.95 रु पर बंद हुआ।
ऑब्जेक्टवन इंफॉर्म : 36.90 फीसदी
ऑब्जेक्टवन इंफॉर्म ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 12.33 रु से 16.88 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 36.90 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 17.72 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.85 फीसदी की उछाल के साथ 16.88 रु पर बंद हुआ।
सीमेक लिमिटेड : 36.02 फीसदी
सीमेक लिमिटेड ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 590.70 रु से 803.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.02 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2,042.77 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 16.45 फीसदी की तेजी के साथ 803.45 रु पर बंद हुआ।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications