Best Shares of Last Week : मजबूत एफआईआई फ्लो, बेहतर कमाई के आंकड़े, मजबूत जीएसटी कलेक्शन और बेहतर मैन्युफैक्चरिंग डेटा के सहारे 4 नवंबर को समाप्त हुए लगातार तीसरे सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई। लगातार 3 हफ्तों से शेयर बाजार की जीत का सिलसिला जारी है। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 990.51 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़ कर 60,950.36 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 330.35 अंक या 1.86 प्रतिशत बढ़ कर 18,117.15 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी मेटल इंडेक्स 7.5 फीसदी और निफ्टी फार्मा, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लगभग 3-3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे रंग में बंद हुए। इस हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.4 फीसदी, मिडकैप इंडेक्स में 2.4 फीसदी और लार्जकैप इंडेक्स में 2.4 फीसदी की तेजी आई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 5 ही दिन में 53 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।

वाणी कमर्शियल : 53.44 फीसदी
वाणी कमर्शियल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 16.21 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 53.44 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 9 रु से 13.81 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की उछाल के साथ 13.81 रु पर बंद हुआ। 53.44 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.53 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
टेलीसिस इंफो-इन्फ्रा : 46.35 फीसदी
टेलीसिस इंफो-इन्फ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 7.68 रु से 11.24 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 46.35 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 11.25 करोड़ रु है। 5 दिन में 46.35 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 11.24 रु पर बंद हुआ।

कर्नाटक बैंक : 45.01 फीसदी
कर्नाटक बैंक भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 45.01 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 95.20 रु से 138.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 45.01 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 4,297.51 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 14.56 फीसदी की मजबूती के साथ 138.05 रु पर बंद हुआ।
जीनस प्राइम इंफ्रा : 43.18 फीसदी
जीनस प्राइम इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 11 रु से 15.75 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 43.18 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 23.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 18.17 फीसदी की उछाल के साथ 15.54 रु पर बंद हुआ।

ग्लॉस्टर : 41.19 फीसदी
ग्लॉस्टर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 1,155.30 रु से 1,631.15 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.19 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 892.50 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 1631.15 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications