Punit Commercials Bonus Share : इस समय कई कंपनियां डिविडेंड दे रही हैं। साथ ही ढेरों कंपनियां ऐसी हैं, जो या तो बोनस शेयर दे चुकी हैं, या फिर देने जा रही हैं। इन्हीं में से एक है स्मॉल-कैप कंपनी पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड। इसने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के लिए 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि हर एक शेयर पर कंपनी के शेयरधारकों को फ्री में बिना कोई पैसा खर्च किए 5 शेयर मिलेंगे।
कितनी है मार्केट कैपिटल
कंपनी ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली है। इस समय पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड का शेयर 51.25 रुपये रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 1.23 करोड़ रुपये है। 51.25 रु का स्तर इसके बीते 52 हफ्तों का भी सबसे उच्च स्तर है। इसका इसी अवधि का सबसे निचला स्तर 20.60 रु रहा है।
क्या है रिकॉर्ड डेट
पुनीत कमर्शियल्स के निदेशक मंडल की 04 अक्टूबर 2022 को बैठक हुई। बैठक में बोनस शेयर इश्यू पर विचार किया गया। अब 28 अक्टूबर 2022 को एक आम बैठक होगी। इसमें कंपनी के सदस्यों की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने बुधवार, 09 नवंबर, 2022 को बतौर रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपना नाम पुनीत कमर्शियल्स से एयांत्रा वेंचर्स कर लिया है। रिकॉर्ड डेट बाद में निदेशक बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाएगी। साथ ही इस फैसले पर शेयरधारकों की मंजूरी लिया जाना बाकी है। बोनस शेयर प्राप्त करने के हकदार शेयरधारकों की पात्रता चेक करने के लिए रिकॉर्ड तिथि की सूचना भी बाद में दी जाएगी।
शेयर का रिटर्न
ये शेयर अपनी शरुआती की तारीख (14 जनवरी 2021) से अब तक 160.81 फीसदी तक रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इसके 1 महीने का रिटर्न 61.93 फीसदी रहा है। इसके अलावा और भी कई कंपनियां हैं, जो हाल फिलहाल में या आने वाले हफ्तों में बोनस शेयर देने जा रही हैं।
क्या होते हैं बोनस शेयर
शेयरधारकों को बोनस शेयर तब इश्यू किए जाते हैं जब कंपनियों के पास नकदी की कमी होती है और शेयरधारकों को नियमित आय की उम्मीद होती है। शेयरधारक बोनस शेयर बेच सकते हैं और अपनी पैसों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कंपनी के रिजर्व के पुनर्गठन के लिए भी बोनस शेयर जारी किए जा सकते हैं। बोनस शेयर जारी करने में कैश फ्लो शामिल नहीं होता है। यह कंपनी की शेयर पूंजी को बढ़ाता है लेकिन उसकी शुद्ध संपत्ति को नहीं।
पुनीत कमर्शियल्स की डिटेल
उद्योग में इसका इतिहास 28 वर्षों साल पुराना है। कंपनी का व्यवसाय दो पीढ़ियों से गुजरा है, और सफलता के और भी बड़े स्तर तक जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाले हीरे के उत्पादों का निर्माण और मार्केटिंग करना है जो उपभोक्ताओं को उत्साहित और आकर्षित करती है। कंपनी का मानना है कि वैल्यू क्रिएट करने का सबसे अच्छा तरीका पूरी तरह से इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल है, जो एफिशिएंसी गेन्स और बेहतर प्रोडक्ट कंट्रोल से लाभान्वित होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications