नई दिल्ली, अगस्त 13। आवर्ती जमा (आरडी) एक प्रकार की ऋण निवेश जमा योजना है जिसमें आम तौर पर 6 महीने से 120 महीने तक की जमा अवधि होती है। आरडी में म्यूचुअल फंड के एसआईपी के जैसे ही मासिक निश्चित योगदान की आवश्यकता होती है। आरडी में निवेश करने में कोई जोखिम नहीं होता है क्योंकि इसका शेयर बाजार से कोई सिधा कनेक्शन नहीं है। आवर्ती जमा उन निवेशकों के लिए एक आदर्श निवेश विकल्प है जो बिना जोखिम के किश्तों के माध्यम से लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं। आरडी में निवेश सुनिश्चित रिटर्न के साथ 5 लाख रुपये तक की जमा सुरक्षा प्रदान करता है। डीआईसीजीसी आरडी में निवेश का बीमा करती है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है ज्यादा ब्याज
यहां याद रखने वाली मुख्य बात यह है कि यदि आरडी से ब्याज के आय पर बैंक 10 प्रतिशत टीडीएस काटते हैं। बैंक तब टीडीएस काटते हैं जब सामान्य नागरिकों को ब्याज से 40,000 रुपये से अधिक की आय और वरिष्ठ व्यक्तियों को 50,000 रुपये से अधिक कि आय होती है। बैंक उन व्यक्तियों के कमाई पर 20% का टीडीएस लगाता है जो बैंक को अपना पैन विवरण प्रस्तुत नहीं करते हैं। जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए जो एफडी से अधिक रिटर्न चाहते हैं लेकिन डेट म्यूचुअल फंड जैसे जोखिम भरे साधनों में निवेश नहीं करना चाहते हैं। उनके लिए हम दो आवर्ती जमा योजना के बारे में बता रहे हैं जिन पर 2022 में 8.00 प्रतिशत से अधिक रिटर्न अर्जित करने के लिए दांव लगा सकते हैं।
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस, भारत में एक प्रसिद्ध गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है, जो 12 से 60 महीनों तक के परिवर्तनीय कार्यकाल विकल्पों के साथ एक आवर्ती जमा योजना प्रदान करती है। आपकी व्यक्तिगत वित्तीय जरूरतों के आधार पर, आप अवधि और नियमित मासिक निवेश राशि निर्धारित कर सकते हैं। आवर्ती जमा वाले ग्राहक ऑटो रिफंड और सावधि जमा में रूपांतरण के साथ-साथ लचीले ब्याज भुगतान के बीच चयन कर सकते हैं। श्रीराम सिटी के रेकरिंग डिपॉज़िट को "एमएए+/स्थिर आउटलुक के साथ" की आईसीआरए रेटिंग मिली है। यह मजबूत क्रेडिट गुणवत्ता को दर्शाता है। श्रीराम सिटी के आवर्ती जमा पर आकर्षक 8.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज दर बैंक और अन्य सभी आरडी की सुविधा देने वालों संस्थानों में सबसे अधिक है।
कॉरपोरेट आरडी
कॉरपोरेट आरडी या एनबीएफसी के आवर्ती जमा की गारंटी डीआईसीजीसी द्वारा नहीं दी जाती है। हालाँकि, उन्हें कई रेटिंग एजेंसियों द्वारा वर्गीकृत किया जाता है, जिसकी मदद से आप उच्च या स्थिर रेटिंग के आधार पर निवेश का निर्णय ले सकते हैं। दूसरी ओर श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी समान भत्तों के साथ एक आवर्ती जमा योजना प्रदान करती है। इसको तमाम क्रेडिट एजेंशियों द्वारा बेस्ट क्रेडिट दिया गया है जो आपकी जमा पर सुरक्षा के स्तर को दर्शाता है।
अवधि रेट
12 महीने 7.03 प्रतिशत
24 महीने 7.12 प्रतिशत
36 महीने 8.18 प्रतिशत
48 महीने 8.34 प्रतिशत
60 महीने 8.5 प्रतिशत
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में जमा को डीआईसीजीसी द्वारा सुरक्षा कवर दिया जाता है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक अब देश का एकमात्र बैंक है जो आम जनता को 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 8% की ब्याज दर देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये दरें दो साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर भी लागू होती हैं।
अवधि ब्यजा दर वरिष्ट नागरिको के लिए
3 महिने 4.25 प्रतिशत 4.75 प्रतिशत
6 महीने 4.5 प्रतिशत 5 प्रतिशत
9 महीने 5.5 प्रतिशत 6 प्रतिशत
12 महीने 5.5 प्रतिशत 6 प्रतिशत
24 महीने 7.5 प्रतिशत 8 प्रतिशत
36 महीने 7 प्रतिशत 7.5 प्रतिशत
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications