नई दिल्ली, मार्च 29। कभी कभी कुछ लोग ऐसी हरकत करते हैं कि वो सुर्खियों में आ जाती है। कुछ ऐसा ही किया तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने। इस व्यक्ति ने एक रुपये के सिक्कों में 2.6 लाख रुपये का भुगतान किया। ये भुगतान उसने एक शानदार बाइक के लिए किया। शनिवार को राज्य के सलेम के एक शोरूम से उसने अपनी पसंदीदा बाइक खरीदी, जिसके लिए 1 रु के सिक्कों में पेमेंट की। 1 रु के ढेरों सिक्के गिनने में शोरूम को 10 घंटे का समय लगा, जिसे वो शख्स वैन में लाया था। पूरी कहानी काफी दिलचस्प है, जिसे जानने के लिए आगे पढ़ते रहें।
बजाज डोमिनार 400 खरीदी
29 वर्षीय वी बूपति ने बजाज डोमिनार 400 खरीदने के लिए 1 रु के सिक्कों में पेमेंट की। इसके लिए वे नकदी साथ लाए। ये 1 रु के सिक्के उन्होंने तीन साल से अधिक समय में जोड़ी। काफी मेहनत से वे ये बचत कर पाए। उन्होंने मंदिरों, होटलों और चाय की दुकानों पर एक रुपये के सिक्कों के बदले अपने सारे करेंसी नोटों को एक्सचेंज किया।
शोरूम के मैनेजर ने क्या कहा
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शोरूम के मैनेजर महाविक्रांत ने कहा कि वह पहले सिक्कों में पैसे स्वीकार करने से हिचक रहे थे, लेकिन उन्होंने इसलिए हार मान ली क्योंकि वह बूपति को निराश नहीं करना चाहते थे।
बैंक लेगा चार्ज
महाविक्रांत कहते हैं कि बैंक 1 लाख सिक्कों (वह भी 2,000 मूल्यवर्ग में) की गिनती के लिए कमीशन के रूप में 140 रु चार्ज करेंगे। जब हम उन्हें एक रुपये के सिक्कों में 2.6 लाख रु देंगे, तो वे इसे कैसे स्वीकार करेंगे, ये सवाल उनके दिमाग में आ रहा है। बूपति के हाई-एंड बाइक खरीदने के सपने को देखते हुए उन्होंने आखिरकार इन सिक्कों को स्वीकार कर लिया।
किस किस ने गिने सिक्के
बूपति, उसके चार दोस्तों और शोरूम के पांच कर्मचारियों ने सिक्कों की गिनती की। बूपति को आखिरकार शनिवार रात करीब नौ बजे अपनी बाइक मिल गई। शहर के अम्मापेट स्थित गांधी मैदान की रहने वाली बूपति एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते हैं।
यूट्यूबर भी हैं
वह एक यूट्यूबर भी हैं, जिन्होंने पिछले चार वर्षों में कई वीडियो पोस्ट किए हैं। बूपति ने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले बाइक की कीमत के बारे में पूछताछ की थी और बताया गया था कि यह 2 लाख थी। मगर अब यही बाइक 2.6 लाख रु की हो गयी है।
नहीं थे पैसे
वे कहते हैं कि उस समय मेरे पास इतना पैसा नहीं था। उन्होंने यूट्यूब चैनल से अर्जित इनकम से पैसे बचाने का फैसला किया। उन्होंने हाल ही में बाइक की कीमत के बारे में फिर से पूछताछ की और पता चला कि यह अभी ऑन रोड 2.6 लाख रु की है। उनके पास इस बार इतनी राशि थी। फिलहाल उनकी ये खरीदारी चर्चा में आ गयी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications