
Lottery Winner USA : उत्तरी कैरोलिना (अमेरिका) की एक महिला की खुशी तब का कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उसने एक दिन में लॉटरी के दो जैकपॉट जीते। महिला ने ये जैकपॉट एक बच्ची को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद जीते। इससे उन्हें 100,000 डॉलर का पावरबॉल पुरस्कार इनाम मिला है। भारतीय मुद्रा में यह रकम 81,42,155 रुपये होती है। आगे जानिए इस किस्मत के खेल की पूरी कहानी।
हाउसकीपर हैं महिला
नॉर्थ कैरोलिना लॉटरी ने एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसके अनुसार, कॉनकॉर्ड की 28 वर्षीय हाउसकीपर ब्रेंडा गोमेज़ हर्नांडेज़ ने 9 नवंबर को अपनी बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने कॉनकॉर्ड में वॉरेन सी कोलमैन बुलेवार्ड पर क्विकट्रिप स्टोर से एक पॉवरबॉल टिकट खरीदा, और नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों के अनुसार, ड्रॉइंग के दिन, 9 नवंबर को उन्हें प्रसव पीड़ा हुई।
बेटी लकी साबित हुई
अपनी बेटी को जन्म देने के कुछ घंटों बाद, जो उनकी तीसरी संतान है, हर्नान्डेज़ को पता चला कि उन्होंने उस दिन के पॉवरबॉल ड्रॉइंग में 100,000 डॉलर जीते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह (उनकी बेटी) मेरे लिए मेरी किस्मत लेकर आई। वे इसकी बहुत आभारी हैं।
दो बेटों को भी श्रेय दिया
हर्नान्डेज़ ने बड़ी जीत के लिए अपने दो बेटों को भी श्रेय दिया, क्योंकि उन्होंने उनके जन्मदिन का इस्तेमाल नंबर चुनने के लिए किया था। सौभाग्य से, वे संख्याएँ ड्रॉइंग में आ गईं, जिससे वह 50,000 डॉलर जीत गई। 2X Power Play मल्टीप्लाई लगने पर पुरस्कार दोगुना हो गया। जब उन्हें पता चला कि वे जीत गयी हैं तो वे रोईं। अब वे बहुत उत्साहित और खुश हैं।
किस काम आएगा पैसा
हर्नान्डेज़ ने कहा कि उनकी लॉटरी इनाम की एक बड़ी राशि उनके घर के भुगतान में जाएगी। कुछ दिन पहले ही अमेरिक में एक आदमी, जो पहले सोचता था कि लॉटरी समय और पैसे की बर्बादी है और उसने कहा था कि वह कभी लॉटरी नहीं खेलेगा, ने 150,000 लाख (लगभग 1.22 करोड़ रु) का जैकपॉट जीता। ये हैं डैनी जॉनसन, जिन पर उनके एक मित्र ने लॉटरी टिकट खरीदने के लिए दबाव डाला था। आखिरकार वह टिकट खरीदने के लिए तैयार हो गये और उनकी किस्मत पलट गयी, जिससे वे भारी पुरस्कार राशि जीते।
पहली बार खरीदी लॉटरी
जॉनसन के अनुसार उन्होंने पहले कभी लॉटरी नहीं खरीदी थी। इसी कारण उन्हें विनिंग नंबर्स की भी कोई जानकारी नहीं थी। जॉनसन के अनुसार उनके पास कुछ विनिंग नंबर्स थे। मगर बावजूद इसके उन्हें यह अहसास नहीं था कि वह लॉटरी में इनाम जीत गये हैं। पहली बार में ही जॉनसन की किस्मत बदल गयी। जहां तक पैसों का सवाल है तो जॉनसन विजेता राशि का क्या करेंगे, इस पर उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। पर वे कहते हैं कि यह एक सरप्राइज गिफ्ट रहा। जॉनसन खुद ही हमेशा लॉटरी पर शक करते थे। जॉनसन अकसर अपने दोस्तों को भी कहा करते थे कि वे लॉटरी न खरीदें। उनकी नजर में ये पैसा बर्बाद करने वाला था। पर उनके एक दोस्त ने नवम्बर की शुरुआत में लॉटरी खरीदने के लिए बहुत फॉर्स किया। नतीजा यह हुआ कि वे करोड़पति बन गये।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications