
5 Most Expensive Tea : भारत में चाय एक ऐसा पेय उत्पाद है, जिसका शायद ही कोई दीवाना न हो। भारत में अधिकतर लोगों को सुबह के समय चाय चाहिए ही चाहिए। चाय की खासियत यह है कि ये मेहमानों से लेकर ऑफिस के साथियों और दोस्तों तक के बीच एक खास रिश्ता बनाने में कारगर साबित होती है। कई लोग चाय के बहुत अधिक शौकीन होते हैं। भारत में कई तरह की चाय पी जाती है। इसके कई ब्रांड हैं। पर आम तौर पर आपको चाय की एक प्याली 10-15 रु की मिल जाएगी। अच्छे और बड़े होटल में यही चाय आपको 200-300 रु या 2-3 हजार रु तक मिल सकती है। अगर आपको यह रेट हैरान करें तो दुनिया 5 सबसे महंगी चाय के दाम तो आपके होश उड़ा सकते हैं। आगे जानिए दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय के रेट के बारे में।
चाय के दीवाने दुनिया भर में
भारत के अलावा दुनिया भर में चाय के दीवाने बहुत हैं। ऐसे लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है। दुनिया भर में लोग इसे बूस्टर डोज की तरह इस्तेमाल करते हैं। पर अन्य चीजों की तरह चाय के भी लग्जरी ब्रांड होते हैं। इसीलिए चाय की कुछ किस्में इतनी महंगी हैं कि उन्हें आम आदमी खरीद नहीं सकता। आगे देखें दुनिया की 5 सबसे महंगी चाय के बारे में।
सबसे महंगी दा-होंग पाओ चाय
दा-होंग-पाओ-टी दुनिया की सबसे महंगी चाय है। इसकी पैदावार चीन में होती है। ये चाय चीन के फुजियान प्रांत के वुई पहाड़ों में उगती है। इसकी इतनी अधिक कीमत का कारण है इसकी दुर्लभता। इसी के चलते चीन में इसे राष्ट्रीय खजाना माना जाता है। ये चाय करीब 1.2 मिलियन डॉलर (9 करोड़ रु ये अधिक) प्रति किलोग्राम के रेट पर मिलती है।
दूसरी सबसे महंगी पांडा-डंग टी
लिस्ट में दूसरी सबसे महंगी चाय है पांडा-डंग टी। ये भी चीन में उगती है। बता दें कि इस चाय की खेती के लिए पांडा भालू के गोबर का इस्तेमाल होता है। ये बतौर उर्वरक इस्तेमाल होता है। रिपोर्ट के अनुसार पांडा का गोबर हाई एंटीऑक्सीडेंट से लैस होता है। इस एक किलो चाय की कीमत करीब 70,000 डॉलर या 57 लाख रु है।
तीसरी सबसे महंगी चाय
लिस्ट में तीसरी सबसे महंगी चाय है येलो गोल्ड टी बड्स। ये सिंगापुर की है। जब इसकी खेती होती है तो उस दौरान इसकी पत्तियों को साल में केवल एक ही बार काटने की प्रोसेस की जाती है। इसकी कटाई भी बहुत स्पेशल तरीके से होती है। वो इसलिए कि उस काम में सोने की कैंची का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं इसकी पत्तियों पर भी 24 कैरेट गोल्ड फ्लेक्स को छिड़का जाता है। इसकी कीमत करीब 7,800 डॉलर या 6 लाख रु से अधिक प्रति किलो है।
ये हैं बाकी 2 सबसे महंगी चाय
चौथी सबसे महंगी चाय भारत की है। ये है सिल्वर टिप्स इम्पीरियल टी। इसकी कीमत एक नीलामी के दौरान 1,850 डॉलर या 1,50,724 रुपये लगी थी। ये इसकी प्रति किलो का रेट था। लिस्ट में आखिरी नंबर है ग्योकुरो। ये जापान की चाय है। ये उच्चतम ग्रेड की ग्रीन-टी होती है। इसकी कीमत 650 डॉलर या 52,960 रुपये प्रति किलो होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications