नई दिल्ली, सितंबर 25। अमेजन ने अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021 सेल का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021 सेल 4 अक्टूबर से शुरू होगी। प्राइम मेंबर्स को सेल के लिए जल्दी एक्सेस दिया जाएगा। अमेजन ने कहा है कि इस साल की सालाना प्री-दिवाली सेल में 75,000 से अधिक लोकल दुकानें हिस्सा लेंगी। इस साल की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को स्थानीय दुकानों और छोटे-मध्यम विक्रेताओं के परेशानियों से वापस पटरी पर लौटने का उत्सव कहा गया है। इस सेल में ढेरों कंपनियों के हजारों प्रोडक्ट्स पर छूट, बेस्ट डील्स और ऑफर्स मिलेंगे।
10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट
वैसे तो अमेज़न ने अभी तक डील्स और ऑफ़र की घोषणा नहीं की है, मगर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट छूट और नो-कॉस्ट ईएमआई बेनेफिट दिया जाएगा। अमेज़न के अपने इको, फायर टीवी और किंडल डिवाइस पर भी सेल के दौरान छूट दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि सैमसंग, वनप्लस, शिओमी, सोनी, बोट, लेनोवो, एचपी, आसुस, फॉसिल आदि जैसे ब्रांडों के 1000 से अधिक नए उत्पाद इस सेल में उपलब्ध होंगे।
अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड
साथ ही अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड वाले ग्राहकों को सेल के दौरान 750 रुपये के साथ जॉइनिंग बोनस के साथ 5 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। बता दें कि अमेजन की ही तरह फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी और एक सप्ताह तक जारी रहेगी।
कई भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट
अमेजन ने हाल ही में बंगाली और मराठी को एड किया है ताकि उपयोगकर्ता अपनी पसंदीदा भाषाओं में खरीदारी कर सकें। ग्राहक अमेजन पर कई भाषाओं में खरीदारी कर सकते हैं, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भी शामिल हैं। कंपनी ने अपने एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के जरिए शॉपिंग के लिए हिंदी सपोर्ट भी जोड़ा है।
8.5 लाख से अधिक विक्रेता
देश भर में अमेज़न के 8.5 लाख से अधिक विक्रेता, जिसमें 450 शहरों के 75,000 से अधिक स्थानीय दुकानदार और अमेज़न लॉन्चपैड, अमेज़न सहेली, अमेज़न कारीगर जैसे विभिन्न अमेज़न कार्यक्रमों के तहत आने वाले अन्य विक्रेता सेल में हिस्सा लेंगे।
फ्लिपकार्ट भी देगी मौका
फ्लिपकार्ट की प्रमुख सालाना सेल द बिग बिलियन डेज़ 7 से 12 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। इसमें पूरे भारत के 1 लाख से अधिक किराना और कुल मिलाकर 3,75,000 से अधिक विक्रेताओं के उत्पाद और आइटम पेश किए जाएंगे। फ्लिपकार्ट के मुताबिक लोन देने वाले भागीदारों और फिनटेक इंस्टिट्यूशन के साथ साझेदारी के जरिए इसके डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल का लक्ष्य 15 लाख से अधिक किराना और एसएमई (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज) को कई क्रेडिट ऑफर प्रदान करना है ताकि उन्हें फैशन, किराना आदि का प्रबंधन करने में मदद मिल सके। फ्लिपकार्ट समर्थ के लाखों विक्रेता, कारीगर, बुनकर और हस्तशिल्प निर्माता भी इस सेल में अपने उत्पाद लॉन्च करेंगे। इस बात का खुलासा खुद फ्लिपकार्ट ने किया है। कंपनी इस समय टियर-II और III शहरों से नए विक्रेताओं को जोड़ रही है। इसका टार्गेट दिसंबर 2021 तक अपने प्लेटफॉर्म पर 4.2 लाख विक्रेता बनाने का है। कंपनी इन विक्रेताओं को लोन भी देती है। किराना कारोबारी 30 दिनों तक की ब्याज मुक्त अवधि के साथ 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications