ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और अमेज़न में आज से फेस्टिवल शॉपिंग की शुरुआत हो चुकी है। कंपनियां कस्टमर्स को लुभाने के लिए बड़ी डील्स और डिस्काउंट ऑफर्स पेश कर रहीं हैं।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और अमेज़न में आज से फेस्टिवल शॉपिंग की शुरुआत हो चुकी है। कंपनियां कस्टमर्स को लुभाने के लिए बड़ी डील्स और डिस्काउंट ऑफर्स पेश कर रहीं हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल आज से शुरू हो चुका है और ये 21 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़न की दे ग्रेट इंडियन फेस्टिवल भी आज से शुरू हो चुकी है, बाकी कस्टमर्स कल से इस सेल का फायदा उठा सकेंगे। इन दोनों ही सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से लेकर होम एप्लायंसेज में शानदार डील्स मिलने वाली हैं।


इन कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट
अगर आप एचडीएफसी या एसबीआई क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अतिरिक्त छूट मिल सकती है। खरीदारी के बाद पेमेंट के लिए एचडीएफसी कार्ड का इस्तेमाल करने पर अमेजन ग्राहकों का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। एचडीएफसी कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को अमेजन 10 परसेंट तक का कैशबैक दे रहा है। जबकि फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर इंसटैंट 10 परसेंट का एडिशनल डिस्काउंट दे रही है। फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए पेटीएम के साथ भी करार किया है।
टीवी पर मिलेंगे ये शानदार ऑफर
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में टीवी पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा यहां आपको सोनी, सैमसंग, Mi, वनप्लस, एलजी जैसी ब्रैंड्स पर भी ऑफर मिलेगा। जबकि फ्लिपकार्ट पर टीवी पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर नोकिया की नई लॉन्च हुई स्मार्ट टीवी रेंज बिक्री के लिए पहली बार पेश की जाएगी।
एसी पर 60 प्रतिशत तक की छूट
इस फेस्टिव सीजन अगर आप एसी अपने घर लाना चाहते हैं तो अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इसे 15,999 की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। इसमें एलजी, व्हर्लपूल, डैकिन, गोदरेज जैसे ब्रांड्स के मॉडल उपलब्ध होंगे। लेकिन अगर आप वहीं फ्लिपकार्ट की सेल से खरीदारी करना चाहते है तो बता दें कि यहां एसी खरीदने पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।
रेफ्रिजरेटर पर धांसू ऑफर
अगर आपको इस सीजन रेफ्रिजरेटर खरीदना है तो अमेजन की सेल में 666 रुपये प्रति महीने की शुरुआती ईएमआई के साथ अपने घर ला सकते हैं। इनमें सैमसंग, व्हर्लपूल, हायर, गोदरेज, एलजी जैसे टॉप ब्रांड्स उपलब्ध हैं। वहीं फ्लिपकार्ट की सेल में फ्रिज पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यहां नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।
वॉशिंग मशीन पर मिल रही बेस्ट डील
बात करें अगर वॉशिंग मशीन की तो अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वॉशिंग मशीन को आप 742 रुपये प्रति महीने की शुरुआती ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इसमें व्हर्लपूल, एलजी, आईएफबी हायर, सैमसंग जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स अवेलेबल होंगे। वहीं फ्लिपकार्ट की द बिग बिलियन डेज सेल में वॉशिंग मशीन पर 55 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं।
फैशन स्टोर पर 80% तक की छूट
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में किचन अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में भी किचन अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही ई-कामर्स की फेस्टिव सेल में 50 लाख से ज़्यादा फैशन स्टोर पर 80% तक की छूट भी देखने को मिलेगी। इस बार ई कॉमर्स कंपनियां प्रमुख रूप से कपड़ों पर भी ध्यान दे रही हैं। फ्लिपकार्ट ने इस त्योहारी सीजन में 100 से अधिक ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि वह प्लेटफॉर्म पर 2,000 फैशन स्टोर ला सके। इस पार्टनरशिप से ब्रांड्स को अपने रिटेल कलेक्शन, आस-पास के पिनकोड में दिखा पाएंगे।
स्मार्टफोन पर भी ढेरों ऑफर्स
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल में आप नए स्मार्टफोन को कम दाम में खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में गूगल Pixel 4a पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की प्राइस करीब 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं अमेज़न की दे ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में OnePlus 8T पहली बार उपलब्ध कराया जाएगा। एपल ने कुछ दिन पहले ही iPhone 12 लॉन्च किया है, जिसके चलते दोनों ही प्लेटफॉर्म ने अपने साइट पर iPhone के पुराने मॉडल पर भारी छूट दी है। अमेज़न पर 54,900 वाले iPhone 11 का डिस्काउंट के बाद प्राइस 47,999 रुपय होगा, वहीं फ्लिपकार्ट iPhone 11 Pro पर 26,600 रुपय तक का डिस्काउंट दे रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications