नई दिल्ली, सितंबर 14। अमजेन और फ्लिपकार्ट दो भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनियां हैं। दोनों कंपनियां अकसर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर सेल लाती रहती हैं। मगर फेस्टिव सीजन के दौरान आने वाली इनकी सेल सबसे अहम होती है। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल सबसे बड़ी और धांसू होती हैं। अब दिवाली से पहले दोनों कंपनियां अपनी-अपनी सेल शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। आगे जानिए कब से शुरू हो रही हैं ये सेल और क्या-क्या होंगे ऑफर।
कब से होंगी शुरू
इस साल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल और अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल एक साथ शुरू होने जा रही हैं। दोनों प्लेटफॉर्म की सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है। पहले बात करें अमजेन के सेल की तो सैमसंग और आईक्यू इसके स्पॉन्सर हैं। इसलिए पूरी उम्मीद है कि इन दोनों कंपनियों की तरफ से अमेजन की सेल में दमदार ऑफर्स पेश किए जाएंगे।
स्मार्टफोन्स पर छूट
अमेजन की सेल में वनप्लस, सैमसंग, आईक्यूओओ और शिओमी जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर कई तरह की छूट और ऑफ़र मिल सकते हैं। इनके अलावा आईफोन 14 कई ब्रांड्स के 5जी फोन पर भी भारी छूट मिल सकती है, जिनमें रेडमी 11 प्राइम और आईक्यूओओ जेड6 लाइट शामिल हैं। वहीं टैबलेट, लैपटॉप, हेडफोन और स्मार्टवॉच जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक जैसे प्रोडक्ट्स पर 75% तक छूट उपलब्ध मिल सकती है।
हर छह घंटे में नए ऑफ़र
सेल शुरू होने से पहले अमेजन ने एक और जानकारी शेयर की है। कंपनी ने कहा है कि सेल में हर छह घंटे में नए ऑफ़र पेश किए जाएंगे। सेल से पहले भी अमेजन पर कुछ ऑफर्स चल रहे हैं। इनमें वनप्लस 9 प्रो 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट पर 15,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इससे फोन की कीमत 54,999 रुपये तक घट गई है। वहीं बोट एयरपोड्स 441 और टीडब्लूएस ईयरबड्स पर भी छूट उपलब्ध है।
फ्लिपकार्ट पर ऑफर
अब बात करते हैं फ्लिपकार्ट पर ऑफर की। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में कई स्मार्टफोन की छूट मिलेगी। पोको एफ4, पिक्सेल 6ए, पोको एक्स4 प्रो 5जी, ओप्पो रेनो 8, मोटोरोला एज 30, रियलमी 9 5जी, पोको सी31, वीवो टी1 5जी और सैमसंग एफ13 शामिल हैं। सेल में आसुस के प्रोडक्ट्स पर भी छूट मिल सकती है। असल में यह इसकी सेल की स्पॉन्सर हैं।
मिल रहे हैं ये ऑफर
फ्लिपकार्ट पर पहले से भी कुछ प्रोडक्ट्स छूट मिल रही है। इनमें गूगल पिक्सेल 6ए भी शामिल है। इस पर एक आकर्षक छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट इस समय गेमिंग लैपटॉप पर 40 फीसदी तक की छूट दे रहा है। वहीं मॉनिटर और प्रिंटर पर 80 फीसदी तक की छूट पेश की जा रही है। अगर आप टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक लेना चाहते हैं तो इन पर भी 80 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। अगर आपके पास आईसीआईसीआई या एक्सिस बैंक कार्ड है तो 10 फीसदी इंस्टैंट छूट आपको मिल सकती है। बता दें कि फेस्टिव सीजन से पहले या फेस्टिव सीजन के दौरान और भी प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के ऑफर के देखने को मिल सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications