Amazon News: आपने कई बार एमेजॉन से सामान ऑडर किया होगा फिर चाहे वह महंगा हो या फिर सस्ता, आपने पैसे भी उस प्रोडक्ट के भरे होंगे। हाल ही में, एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दो लोगों पर Amazon से लाखों रुपये के कैमरे, आईफोन और दूसरे महंगे सामान ठगने का आरोप है। आरोपियों ने डिलीवरी पार्टनर्स को बिना पैसे दिए ये कीमती सामान मंगवा लिए। आइए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

ये है पूरा मामला
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने नकली आइडेंटिटी का इस्तेमाल करके Amazon से 11,45,000 रुपये का सामान ऑडर किया और इसमें दो हाई-वैल्यू सोनी कैमरे और 10 दूसरे सामान शामिल थे। यह मामला तब शुरू हुआ जब दोनों ने 'अमित' नाम से Amazon से ऑर्डर दिया और उन्होंने केएसआरटीसी बस स्टैंड, मंगलुरु के पास एक नकली पता और एक नकली संपर्क नंबर दिया। सामान की डिलीवरी के समय उनमें से एक ने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का ध्यान भटकाया, जबकि दूसरे ने ऑर्डर में मौजूद दूसरे सामान के साथ बॉक्स पर लगे लेबल को चुपके से बदल दिया। इसके बाद राज कुमार ने गलत OTP दिया, जिससे डिलीवरी में देरी हुई।
इस तरह से उन्होंने मिलकर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को बताया कि वे अगले दिन ऑर्डर ले लेंगे। डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को इस बात का पता नहीं था कि यह बदलाव हुआ है, इसलिए वह अनजाने में 12-आइटम वाले ऑर्डर से गलत सामान लेकर चला जाता है। अगले दिन, दोनों ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया और जो सामान उन्होंने उठा लिया था वो अपने पास रख लिया।
उरवा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने राजस्थान के राज कुमार मीना जसकी उम्र 23 साल है और सुभाष गुर्जर जिसकी उम्र 27 के रूप में की है।
ऐस हुई दोनों की गिरफ्तारी
Amazon के डिलीवरी पार्टनर महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को स्टिकर पर लिखी हुई जानकारी पर संदेह हुआ और उन्होंने इसकी सूचना Amazon को दी। इसके बाद जांच शुरू की गई, जिसमें पता चला कि आरोपियों ने असली सोनी कैमरों की जगह नकली सामान लगा दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से 1.29 करोड़ रुपये से अधिक के सामान की धोखाधड़ी में शामिल हो सकता है, जिसमें कैमरा और आईफोन के धोखाधड़ी वाले ऑर्डर भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications