नई दिल्ली, जुलाई 7। आज पेट्रोल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इससे दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 100 रु प्रति लीटर से अधिक हो गयी है। इसके साथ ही अपने वाहन से सफर करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। अगर आप कोई नया दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं तो एक बार फिर सोच लें कि क्या पेट्रोल वाहन आपके लिए सही रहेगा। अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मार्केट काफी तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको महंगे पेट्रोल से भी राहत दे सकता है। इस बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है। प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी एम्पीयर ने अपने वाहनों की कीमतों में कटौती कर दी है।
गुजरात में कम किए दाम
एम्पीयर व्हीकल्स ने गुजरात में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर मैग्नस और ज़ील की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से यह कदम गुजरात राज्य सरकार द्वारा घोषित नयी गुजरात ईवी पॉलिसी 2021 और केंद्र सरकार द्वारा एफएएमई-II सब्सिडी संशोधन के बाद लिया गया है। बता दें कि बेंगलुरू स्थित एथर एनर्जी एफएमएई-II संशोधन के बाद अपने एथर 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में कटौती करने वाली पहली कंपनी थी।
एम्पीयर ने कितनी कम की कीमत
एम्पीयर द्वारा की गयी कीमतों में बदलाव के बाद इसके दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत अब गुजरात में 50,000 रुपये से भी कम हो गयी है। एम्पीयर मैग्नस अब गुजरात में 47,990 रुपये में उपलब्ध है, जबकि ज़ील की कीमत अब 41,990 रुपये है। ध्यान रहे कि यह कीमतें एक्स-शोरूम, गुजरात के लिए हैं। एम्पीयर की तरह, कई ईवी कंपनियों ने भी हाल के दिनों में अपनी इलेक्ट्रिक बाइकों और स्कूटरों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।
कितनी है टॉप स्पीड
एम्पीयर मैग्नस और ज़ील इलेक्ट्रिक स्कूटर 55 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आते हैं और एक बार फुल चार्ज करने पर 75 किमी की रेंज ऑफर करते हैं। एम्पीयर इलेक्ट्रिक के पास वर्तमान में 80,000+ ग्राहक हैं और देश भर के 260+ कस्बों और शहरों में इसके लगभग 400 आउटलेट हैं। बता दें कि एम्पीयर व्हीकल्स ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड का एक ई-मोबिलिटी बिजनेस है।
राज्यों ने पेश की ईवी पॉलिसी
गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना जैसे राज्यों ने ई-वाहनों को सस्ता बनाने के उद्देश्य से ईवी पॉलिसी शुरू की हैं। साथ ही इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की योजना भी तैयार की है। गुजरात के ईवी विजन के तहत राज्य ने इलेक्ट्रिक दोपहिया खरीदारों को 20,000 रुपये तक और इलेक्ट्रिक यात्री वाहन खरीदारों को 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी की घोषणा की थी।
जानिए गुजरात का प्लान
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने यहां 250 नए चार्जिंग स्टेशन जोड़ते हुए गुजरात को ईवी और ईवी से संबंधित कम्पोनेंट के निर्माण का केंद्र बनाने की योजना भी जाहिर की है। इसके लिए पेट्रोल पंपों को वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने की मंजूरी दी जा रही है। भारत सरकार द्वारा एफएएमई-II योजना में किए गए हालिया बदलावों के बाद, जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पर 15,000 रुपये प्रति किलोवाट पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी का ऐलान किया गया है, देश में कई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने कीमतों में कटौती की।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications