Amrit Bharat Express: बिहार के यात्रियों के लिए आज का दिन खास बनने वाला है। सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज और बगहा के लोगों को अब दिल्ली के लिए एक नई और सीधी ट्रेन सर्विस मिलने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस नई सर्विस से न सिर्फ यात्रा का समय बचेगा, बल्कि लोगों को ज्यादा सुविधाजनक सफर का विकल्प भी मिलेगा।

बिहार में बढ़ा अमृत भारत ट्रेनों का नेटवर्क
रेलवे की अमृत भारत ट्रेन योजना में बिहार की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। सीतामढ़ी से शुरू होने वाली यह ट्रेन इस योजना की बिहार में सातवीं सेवा होगी। इससे पहले दरभंगा, सहरसा, पटना, मोतिहारी और मालदा टाउन से अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी देती हैं। पहली अमृत भारत ट्रेन भी बिहार से ही चली थी, जिससे यह राज्य इस योजना में सबसे आगे बन गया है।
तेज रफ्तार के लिए पुश-पुल तकनीक
अमृत भारत ट्रेन की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत इसका पुश-पुल सिस्टम है। इसमें ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन लगाए जाते हैं। सामने का इंजन ट्रेन को खींचता है और पीछे का इंजन धक्का देता है। इससे ट्रेन बिना इंजन बदले तेज स्पीड से अपने गंतव्य तक पहुंच सकती है और कम समय में स्पीड पकड़ लेती है। यह तकनीक खासतौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए बेहद फायदेमंद है।
मेक इन इंडिया का नतीजा
इस ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (ICF) में हुआ है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत बनी यह ट्रेन पूरी तरह नॉन-एसी है, लेकिन इसमें आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसका मकसद मध्यम और निम्न आय वर्ग के यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देना है, ताकि वे सस्ते किराए में तेज और सुरक्षित सफर कर सकें।
यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम
ट्रेन के हर कोच में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर और बॉटल होल्डर जैसे फीचर दिए गए हैं। फर्श पर रेडियम स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जिससे रात में भी आसानी से रास्ता दिख सके। शौचालयों में ऑटोमैटिक साबुन डिस्पेंसर, आधुनिक फ्लशिंग सिस्टम और आग बुझाने की नई तकनीक लगाई गई है। इसके अलावा, शौचालय शीट मेटल कंपाउंड से बनाए गए हैं, जिससे सफाई और रखरखाव आसान हो जाता है।
भविष्य में और भी ट्रेनें आएंगी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि फिलहाल देश में 100 नए अमृत भारत ट्रेन रैक अलग-अलग चरणों में तैयार हो रहे हैं। इन ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पहली बार सेमी-ऑटोमैटिक कपलर का इस्तेमाल हुआ है, जो सफर को और भी सुरक्षित और आरामदायक बनाता है। आने वाले समय में बिहार सहित देश के कई हिस्सों को इन नई ट्रेनों का फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications