Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। अमूल ने आज 1 मई से अपने दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अमूल गोल्ड, अमूल ताजा, अमूल शक्ति, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल भैंस का दूध, अमूल गाय का दूध और अमूल चाय मज़ा जैसे सभी पाउच पर लागू होगी।

कंपनी ने आधा किलो दूध यानी 500 मिली दूध के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अमूल के छोटे पैक यानी आधा लीटर वाले दूध के पाउच के दाम में भी 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी।
ये है अमूल दूध पैकेट्स की कीमतें (Amul milk new price)
- अमूल स्टैंडर्ड दूध (500 मिली) 30 रुपये की जगह अब 31 रुपये में मिलेगा।
- अमूल गोल्ड दूध (500 मिली) पहले 33 का जोकि 1 मई से 36 रुपये में मिलेगा।
- अमूल टी स्पेशल दूध (1 लीटर) 61 रुपये की जगह 63 रुपये में मिलेगा।
- अमूल ताजा दूध 500 मिली की कीमत पहले 27 रुपये थी और अब ये बढ़कर 28 रुपये हो गई है।
- वहीं, मूल गोल्ड दूध के (1 लीटर) की कीमत 64 रुपये की जगह 69 रुपये होगी।
- अमूल टी.एस.एम (स्लिम और ट्रिम) 500 मिली अब 24 की जगह 25 रुपये पर मिलेगा।
- अमूल टी स्पेशल दूध (500 मिली) 31 की जगह अब 32 रुपये का मिलेगा।
- अमूल भैंस का दूध(500 मिली)36 रुपये की जगह अब 39 रुपये में मिलेगा।
- अमूल ताजा दूध 1 लीटर का पैकेट 53 रुपये का था और अब ये 55 रुपये का मिलेगा।
- अमूल गाय का दूध 500 मिली का पैकेट 28 रुपये का था और अब 28 रुपये का मिलेगा।
मदर डेयरी ने इतने रुपये बढ़ाई दूध की कीमत
मदर डेयरी ने भी 30 अप्रैल से अपने दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने बताया कि गर्मी की शुरुआत और हीटवेव के कारण दूध उत्पादन में कमी आई है, जिससे खरीद लागत में बढ़त हुई है। नई कीमतों के अनुसार, टोन्ड दूध की कीमत 56 रुपये से बढ़कर 57 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डबल टोन्ड दूध की कीमत 49 रुपये से बढ़कर 51 रुपए प्रति लीटर हो गई है। गाय के दूध की कीमत अब 59 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 57 रुपये में उपलब्ध था। थोक खरीदारों के लिए टोकन दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications