पूरी दुनिया इस समय कोरोना संकट से जूझ रहीं है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है।
नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस समय कोरोना संकट से जूझ रहीं है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। इसी बीच गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के तहत काम करने वाली अमूल ने अच्छी खबर दी है। कोरोना से लड़ने के लिए अब अमूल ने हल्दी वाला दूध बाजार में पेश किया है। महामारी के इस दौर में अपने आप को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाना। बीमारियों से बचाव के लिए अमूल ने हल्दी वाला दूध लांच किया है। आपको बता दें कि अमूल ने 200 एमएल की बोतल में दूध बोतल लांच किया है जिसकी कीमत 30 रुपये रखी गई है। रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए गोल्डन दूध अच्छा होता है।

पिछले साल अमूल ने कैमल मिल्क लांच किया था
आपको बता दें कि अमूल आने वाले दिनो में अदरक, तुलसी समेत के कई और तरह के दूध भी लांच कर सकता है। जानकारी दें कि पिछले साल अमूल ने कैमल मिल्क लॉन्च किया था। जो कि पचने में तो आसान है ही, इसके कई अन्य फायदे भी हैं। इसमें इन्सुलिन प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। कैमल मिल्क का इस्तेमाल हजारों सालों से विविध संस्कृतियों में होता आया है। आरोग्य के विविध फायदों को देखते हुए इस दूध की वजह से बाजार में एक नया क्षेत्र खुला है।
अमूल का कारोबार 17% बढ़ा
अमूल ब्रांड के तहत डेयरी प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करने वाली संस्था, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) का कारोबार पिछले फाइनेंशियल ईयर में 17 प्रतिशत बढ़कर 38,550 करोड़ रुपये का हो गया। जीसीएमएमएफ ने कहा कि इस सहकारी कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में 32,960 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अमूल फेडरेशन की 18 सदस्यीय यूनियनों के पास गुजरात के 18,700 गांवों में 36 लाख से अधिक किसान सदस्य हैं। अमूल फेडरेशन पिछले 10 सालों से कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) 17 प्रतिशत से ज्यादा हासिल करने में कामयाब रहा है। सबसे ज्यादा इसका दूध बाजार में बेचा जा रहा है। इसके साथ, नए बाजार और नए प्रोडक्ट्स भी इसकी ग्रोथ का हिस्सा हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications