Amul hikes Price Milk : अमूल ब्रांड के तहत अपने प्रोडक्ट्स बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए। जीसीएमएमएफ द्वारा ये फैसला त्योहारी सीजन के बीच शनिवार को लिया गया है। इसके साथ ही अमूल के फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़ कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई।
गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में बढ़े दाम
अमूल ने शनिवार को गुजरात को छोड़ कर सभी राज्यों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। दूध (फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध) की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की वृद्धि की गई है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के एमडी आरएस सोढ़ी ने इस फैसले की पुष्टि की।
मदर डेयरी ने भी महंगा किया दूधअमूल के बाद आज ही मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में 2 रु प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। मदर डेयरी ने भी फुल क्रीम और इसके अलावा गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। मदर डेयरी के बढ़े हुए दाम रविवार (16 अक्टूबर) से लागू होंगे। मदर डेयरी ब्रैंड के फुल क्रीम दूध की कीमत अब 61 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 63 रुपए लीटर हो जाएगी। गाय का दूध की कीमत 55 रुपए लीटर होगी।
पहले भी बढ़े हैं दाम
इससे पहले इसी साल 17 अगस्त को गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। तब कीमतों में बढ़ोतरी इसके गोल्ड, ताजा और शक्ति के लिए की गयी थी। दूध के दाम तब अहमदाबाद, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य सभी बाजारों में बढ़ाए गए थे।
मदर डेयरी ने भी दिया था झटका
अमूल के अलावा, तब मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की थी। इसके लिए खरीद और अन्य इनपुट लागत में वृद्धि को जिम्मेदार बताया गया था। मदर डेयरी ने मार्च में दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
पांच अन्य सहकारी समितियों के साथ विलय
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 9 अक्टूबर को कहा था कि अमूल को एक बहु-राज्य सहकारी समिति (एमएससीएस) बनाने के लिए इसे पांच अन्य सहकारी समितियों के साथ मिला दिया जाएगा। गुवाहाटी में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के 70वें पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि विलय की प्रोसेस शुरू कर दी गयी है। शाह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार प्राकृतिक कृषि और डिजिटल कृषि को प्राथमिकता दे रही है और प्राकृतिक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए अमूल और पांच अन्य सहकारी समितियों को मिलाकर बहुराज्य सहकारी समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि एमएससीएस सर्टिफिकेशन के बाद उत्पादों का निर्यात सुनिश्चित करेगा ताकि लाभ सीधे किसानों के बैंक खातों में जा सके। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पादों की मार्केटिंग करती है।
दूध में मिलावट
दिल्ली-एनसीआर में 21 प्रतिशत लोगों ने एक सर्वे में कहा कि उनका मानना है कि वे जो दूध खरीदते हैं उसमें "थोड़ा पानी , वसा और दूध पाउडर होता है"। यह सर्वेक्षण एक सामुदायिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल द्वारा किया गया था। एजेंसी ने कहा कि सर्वेक्षण को दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों में घरेलू उपभोक्ताओं से लगभग 45,000 प्रतिक्रियाएं मिलीं और उनमें से 21 प्रतिशत का मानना है कि उनके द्वारा खरीदे गए दूध में "कुछ पानी, वसा और दूध पाउडर है"। सर्वेक्षण में दावा किया गया है, "अन्य 21 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि उनके द्वारा खरीदे गए दूध में मिलावट है और 17 प्रतिशत का मानना है कि उनके द्वारा खरीदा गया दूध पानी से पतला किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications