Amul Milk Price Hike: नया महीना या जून शुरू हो गया है. चुनावी नतीजों वाले इस महीने में 3 जून को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि अमूल दूध के लिए आज से ज्यादा भुगतान करना होगा. क्योंकि कंपनी ने रविवार देर शाम को दी दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया. इसके तहत सोमवार से अमूल दूध के अलग-अलग वैरिएंट के लिए 2 रुपए प्रति लीटर ज्यादा पेमेंट करना होगा. यानी कीमतों में 2 रुपए तक का इजाफा किया है. दाम बढ़ाने की वजह उत्पादन लागत में इजाफा है.

महंगा हो गया अमूल दूध
अमूल दूध सोमवार सुबह से महंगा हो गया है. इसके तहत देशभर में अमूल दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं. अब अमूल गोल्ड का 500ML की कीमत 32 रुपए से बढ़कर 33 रुपए हो गया है. अमूल ताजा ब्रांड दूध की कीमत 26 रुपए से बढ़कर 27 रुपए प्रति 500Ml की गई है. इसके अलावा अमूल शक्ति ब्रांड के दूध के 500ml पैक की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गई है. इसके अलावा अमूल स्लिम एंड ट्रिम दूध 26 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर हो गया है. नई दरें 3 जून 2024 से लागू हो गई हैं.
MRP पर बढ़ गए 3-4% दाम
गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने 2 जून की देर शाम को नए भाव का ऐलान किया. इसके तहत अमूल गोल्ड के एक लीटर दूध की थैली पर ग्राहकों को आज से 2 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे. क्योंकि अब एक लीटर अमूल गोल्ड दूध 66 रुपए हो गया है. प्रति लीटर 2 रुपए का इजाफा मतलब थैली की MRP पर 3 -4% का इजाफा होगा. बता दें कि अमूल ने फरवरी 2023 से गुजरात को छोड़कर देश के प्रमुख बाजारों में फ्रेश पाउच दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की.

क्यों बढ़ गए अमूल दूध के दाम?
गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दूध के उत्पादन और संचालन खर्च बढ़ने की वजह से दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है. बता दें कि ग्राहकों की ओर से दूध के लिए किए गए हर एक रुपए के भुगतान में 80 पैसे दूध उत्पादक के पास जाता है. कीमतों में बढ़ोतरी से दूध उत्पादकों को फायदा होगा. इससे ज्यादा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. यूनियन मेंबर्स ने बीते एक सालों में किसानों के मूल्य में करीब 6 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications