Amul Business In USA: भारत में मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाने वाली कंपनी अमूल ने अब अमेरिका में भी अपना आउटलेट खोलने का फैसला किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह कंपनी अमेरिका के न्यू यॉर्क, न्यू जर्सी, टैक्सास, डलास और वॉशिंगटन जैसे अन्य शहरों में अपना दूध लॉन्च करने की बात कही है। अमेरिका में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए अमूल को अमेरिकी कंपनी से साझेदारी भी करनी पड़ी है। अमूल की इस स्ट्रेटजी से उसे जबरदस्त फायदा भी हो सकता है।
अमेरिका में कंपनी के द्वारा चार तरह के दूध लॉन्च किए जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस पहल के जरिए कंपनी का उद्देश्य भारत और एशिया के लोगों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट पेश करना है।

शादी के लिए बता दें कि जीसीएमएमएफ आज से नहीं बल्कि कई सालों से देरी प्रोडक्ट्स को एक्सपोर्ट कर रहा है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत के ताजा दूध की पेशकश एक्सपोर्ट के लिए की जा रही है।
अमेरिका में मौजूद लोगों को ताजा दूध मुहैया करवाने के लिए अमूल ने 108 साल से चल रहे ऑर्गेनाइजेशन मिशीगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ समझौता किया है।
इस डील के तहत मिल्क उत्पादित दूध को इकट्ठा करना और उसकी प्रक्रिया करने का काम मिशीगन मिल्क प्रोडक्ट संगठन का होगा। वही इस मिल्क प्रोडक्ट की ब्रांडिंग और मार्केटिंग का जिम्मा जीसीएमएमएफ के द्वारा संभाल जाना है।
जानिए कौन-कौन से प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है अमूल
जानकारी के मुताबिक अमूल दूध के चार टाइप अमेरिका में लॉन्च किया जा रहे हैं। इनमें अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम ऐंड ट्रिम के अलावा अमूल शक्ति का विकल्प मौजूद होगा। अमेरिका के तमाम शहरों में अब अमूल के द्वारा ताजा दूध का वितरण किया जाएगा। अमूल द्वारा शुरू की गई इस पहल का खास लक्ष्य अमेरिका में मौजूद नों रेजिडेंट इंडियन और एशिया की पापुलेशन को टारगेट करना है।
इसके अलावा अगर कंपनी को अपना कारोबार और भी ज्यादा बेहतर करना है तो वह अमेरिका की पब्लिक को टारगेट करके भी अपना प्रोडक्ट निकल सकती है।
एक बार दूध की मार्केट सफल हो जाने के बाद अमूल अपने कई प्रोडक्ट भी अमेरिका के बाजार में लॉन्च कर सकता है। कंपनी के द्वारा बताया गया है कि आगे आने वाले कुछ महीनो में अमूल का ध्यान सिर्फ ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर ही केंद्रित रहेगा।
मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक दूध पर जल्द ही कंपनी के द्वारा अमेरिकी बाजार में छांछ और पनीर जैसे प्रोडक्ट की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि वहां के ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और कंपनी बड़ी आसानी से अमेरिका में अपने मार्केट बेस को मजबूत करलेगी।
अब आगे देखना यह होगा कि अमूल की अमेरिका में दूध लॉन्च करने की रणनीति कितनी सफल होती है। अगर कंपनी इस बिजनेस को शुरू करके सफल हो जाती है तो उसे जबरदस्त फायदा मिल सकता है। हालांकि अगर कंपनी के द्वारा अमेरिका में अपना बिजनेस शुरू किया जा रहा है, तो बेहतर बिजनेस के लिए कंपनी को वहां की आम जनता को भी टारगेट करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications