Anant Ambani Radhika Wedding Details: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के आज छोटे बेटे अनंत अंबनी की शादी है। इस शादी के लिए मुकेश अंबनी ने दिल खोलकर खर्चा किया है। यह शादी सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जा रही है। आज राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी होने वाली है और इनकी शादी के फंक्शन्स 14 जुलाई तक होंगे। आइए इस शादी से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं।
इतने मेहमान होने वाले हैं शामिल

अनंत और राधिका की शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होने वाली है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तमाम एक्टर और एक्ट्रेसेस भी शामिल होंगे। सिर्फ यही नहीं, ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर भी शामिल होंगे।
इसके अलावा वीवीआईपी गेस्ट में भी कई लोग हैं। जिनमें तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन, आईओसी के उपाध्यक्ष जुआन एंटोनियो समरंच, डब्ल्यूटीओ डी-जी नगोजी ओकोन्जो-इवेला और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का भी नाम है।
करोड़ों का होगा इस शादी में खर्चा
इस पूरी शादी पर 4 से 5 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हालांकि, यह शादी कितनी भी ग्रैंड हो, लेकिन एक आम नागरिक के मुकाबले मुकेश अंबानी काफी खर्च कर रहे हैं।
मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट का इंतजाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए 3 फाल्कन-2000 और लगभग 100 प्राइवेट जेट बुक किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 सीटर फाल्कन 8X की कीमत 18 लाख रुपये है। अंबानी परिवार ने मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए इन विमानों की व्यवस्था की है। शादी के उत्सव के दौरान 100 से अधिक निजी विमानों का उपयोग किए जाने की उम्मीद है। रॉयटर्स के अनुसार. मेहमान हर जगह से आ रहे हैं और प्रत्येक विमान देश भर में कई चक्कर लगाएगा। सिर्फ यही नहीं, हाई-प्रोफाइल मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ये सभी इंतजाम किए गए हैं।
2500 से ज्यादा डिश की तैयारी
आने वाले मेहमानों को इस शादी में 2500 से ज्यादा देसी और इंटरनेशनल व्यंजन परोसे जाएंगे। खास बात ये है कि इन डिशेज को तैयार करने की जिम्मेदारी अलग-अलग फूड वेंडर्स को दी गई है। इसके साथ ही 10 से ज्यादा इंटरनेशनल शेफ इस शाही शादी के लिए स्पेशल और इंटरनेशनल फूड आइटम्स तैयार कर रहे हैं।
करोड़ों के गिफ्ट्स दिए जाएंगे
इस शाही शादी में पहुंचने वाले वीवीआईपी मेहमानों को करोड़ों रुपये के रिटर्न गिफ्ट्स भी दिए जाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में शामिल होने वाले वीवीआईपी मेहमानों को अंबानी परिवार रिटर्न गिफ्ट के तौर पर करोड़ों रुपये की घड़ी दे रहा है।
ट्रैफिक के लिए खास प्रबंध
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और उन्होंने बताया कि 12 से 15 जुलाई, 2024 के बीच जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के चलते यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत कई यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। वाहन लक्ष्मी टॉवर जंक्शन, धीरूभाई अंबानी स्क्वायर एवेन्यू लेन 3, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, डायमंड जंक्शन और होटल ट्राइडेंट के माध्यम से कुर्ला एमटीएनएल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, हालांकि, इवेंट के वाहन इस नियम से छूट प्राप्त होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications