अंबानी परिवार की शादी 14 जुलाई को सम्पन्न हुई है. इस शादी को दुनिया की सबसे महंगी शादी माना जा रहा था. इस शादी में कुल 5000 करोड़ रुपये का खर्चा किया गया है. यह खर्च अंबानी की कुल संपत्ति का 0.5 प्रतिशत है. अंबानी परिवार ने इस खर्च से कई ज्यादा पैसा शादी के अंतिम कारोबारी दिन में ही कमा लिया है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की माने तो अनंत और राधिका की शादी वाले दिन अंबानी के नेटवर्थ में ₹10000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी.आइए जानते है क्या पूरी अपडेट...

Anant Ambani-Radhika Wedding: मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सोशल मीडिया में छाई हुई है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी में 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए है. यह खर्चा मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का 0.5 फीसदी है.
12 जुलाई यानी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की शादी के अंतिम कारोबारी दिन ही अंबानी परिवार ने अपने खर्च से ज्यादा कमा लिया है. इस दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के शयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस कंपनी के शेयर में 1 फीसदी से भी अधिक उछाल दर्ज किया गया है.
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की माने तो अनंत और राधिका की शादी के अंतिम कारोबारी दिन अंबानी के नेटवर्थ में ₹10000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी. इस बढ़ोतरी के साथ ही ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की लिस्ट में रिलांयस इंडस्ट्रीज कंपनी 11 वें नंबर पर आ गई थी.
वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति भी 121 अरब डॉलर पहुंच गई है. अंबानी परिवार को हुए इसे बड़े मुनाफे को देखते हुए बहु राधिका मर्चेट को परिवार के लिए शुभ माना जा रहा है. 2024 में अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 24.2 अरब डॉलर बढ़ोतरी देखी गई है.
13 जुलाई को शादी होने के बाद आशीर्वाद समारोह रखा गया था. 13 जुलाई को हुए अशीर्वाद समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नए दंपत्ति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. हालांकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के विपक्ष दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी अभी तक अंंबानी के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए है. जबकि यह दावा किया जा रहा है कि मुकेश अंबानी खुद शादी का कार्ड देने उनके घर दिल्ली पहुंचे थे.
अंबानी परिवार की इस शादी को दुनिया के सबसे महंगी शादी भी बताया जा रहा है. इस शादी मेंं मुकेश अंबानी ने अपनी कुल संपत्ति का सिर्फ 0.5 प्रतिशत ही खर्च किया था. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की शादी की तैयारियां पिछले 6 महीनों से चल रही थी.
सोशल मीडिया पर लोगों ने शादी में हुए खर्च को लेकर कई सवाल उठाए थे. लेकिन जितना भी खर्चा शादी में किया गया था, माना जा रहा है कि उतना ही पैसा मुकेश अंबानी 1 घंटे के भीतर कमा लेते है.
अंबानी परिवार में यह शादी काफी ग्रैंड थी. शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई बड़े सुपर स्टार आए थे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications