यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को समन भेजा है।
नई दिल्ली: यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को समन भेजा है। ईडी की ओर से उन्हें आज यानि सोमवार 16 मार्च को पेश होने का समन जारी किया गया था, लेकिन आज वो पेश नहीं होंगे। इस बात की जानकारी ईडी को दी गई है। यस बैंक फाउंडर और पूर्व सीईओ राणा कपूर के साथ अनिल अंबानी के संबंधों को लेकर ईडी ने पूछताछ के लिए उन्हें आज बुलाया था। यस बैंक संकट मामले में राणा कपूर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को झेल रहे हैं। RIL सहित ये हैं सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाली कंपनियां, जाने टॉप 10 की लिस्ट ये भी पढ़ें

रिलायंस ग्रुप की 9 कंपनियों ने यस बैंक से 12800 करोड़ रुपए का लिया कर्ज
जानकारी दें कि अनिल अंबानी ने नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस ग्रुप ने यस बैंक से भारी भरकम कर्ज लिया है। रिलायंस ग्रुप की 9 कंपनियों ने यस बैंक से 12800 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। वहीं कंपनी की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है कि यस बैंक का कर्ज उनके पास पूरी तरह से सुरक्षित है और वो बैंक का सारा पैसा चुका देंगे। रिलायंस समूह ने कहा है कि वो अपनी संपत्तियां बेचकर यस बैंक के कर्ज का भुगतान करने के लिए प्रतिबंद्ध है। ईडी ने कहा है कि एजेंसी यस बैंक के सभी बड़े कर्जदारों से पूछताछ करेगी, जिन्होंने राणा कपूर के कार्यकाल के दौरान लोन लिया है।
वहीं रिलायंस ग्रुप ने कहा है कि यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर, उनकी पत्नी या बेटियां या उनके परिवार की ओर से चलाई जा रही कंपनियों से उनका कोई संपर्क नहीं रहा है। मालूम हो कि देश के कुल 10 बड़े कारोबारी घरानों की 44 कंपनियों पर यस बैंक का 34,000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है, तो बैंक को वित्तीय संकट में डालने की सबसे बड़ी वजह है।
निर्मला सीतारमण: इन कंपनियों ने लिया था यस बैंक से कर्ज
दूसरी तरफ बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 मार्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अनिल अंबानी ग्रुप, एस्सेल, आईएलएफएस, डीएचएफएल और वोडाफोन आदि ग्रुप ने यस बैंक से कर्ज लिया था। अधिकारियों ने कहा कि उन सभी बड़ी कंपनियों के प्रमोटर्स को पूछताछ के लिए बुलाया है, जिन्होंने कर्ज लिया और वापस नहीं कर सके। मालूम हां कि यस बैंक पर रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक 18 मार्च को हट जाएगी। सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है। सरकार ने जानकारी देते हुए कहा था कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार की अगुवाई वाला निदेशक मंडल इस महीने के अंत तक पदभार संभाल लेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications