नई दिल्ली, जून 21। एक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक रहे अनिल अंबानी की हालत आज काफी खराब है। उनके ग्रुप की कंपनियां कर्जे में डूबी हुई हैं। यहां तक कि 2-3 बार तो वे खुद भी इसी वजह से जेल तक जाने से बचे हैं। बीते कुछ सालों में उनकी कंपनियों की मार्केट कैपिटल भी काफी घटी है। इससे हुआ यह है कि बड़े निवेशकों ने रिलायंस ग्रुप की कंपनियों से दूरी बना ली। मगर बीते कुछ महीनों में उनकी कंपनियों के शेयरों की चाल बदली है। इससे अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू भी बढ़ी है। बता दें कि उनके ग्रुप की तीन कंपनियों ने निवेशकों का पैसा तीन गुना तक कर दिया है। जानते हैं निवेशकों को किस कंपनी से सबसे अधिक मुनाफा हुआ।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर का भाव बीते तीन महीनों में करीब तीन गुना हो गया है। तीन महीने पहले ये 36.2 रु पर था। आज का रेट 107.05 रु (दोपहर सवा 12 बजे तक) है। यानी इन तीन महीनों में कंपनी के शेयर ने करीब 196 फीसदी रिटर्न दिया और निवेशकों का पैसा लगभग तीन गुना कर दिया। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 2,838 करोड़ रु है।
रिलायंस पावर
रिलायंस पावर का शेयर तीन महीने पहले 4.49 रु पर था। मगर आज ये 17.04 रु पर पहुंच गया है। यानी इस शेयर ने 3 महीनों में और भी तगड़ा रिटर्न दिया है। देखा जाए तो रिलायंस पावर के शेयर ने बीते तीन महीनों में 279.5 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। यदि 3 महीने पहले किसी के पास रिलायंस पावर के 1 लाख रु के शेयर हो तों उनकी वैल्यू आज की तारीख में 3.79 लाख रु हो गयी होगी।
रिलायंस कैपिटल
रिलायंस कैपिटल का शेयर तीन महीने पहले 11.56 रु पर था। मगर आज इस शेयर का रेट 27.47 रु पर है। यानी तीन महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को 137.6 फीसदी मुनाफा कराया है। बता दें कि तीन महीनों में 137.6 फीसदी रिटर्न आपको किसी और निवेश ऑप्शन से नहीं मिल सकता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों (रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर और रिलायंस कैपिटल) की मार्केट कैपिटल पिछले 20 कारोबारी दिनों में दोगुने से अधिक हो गयी है।
क्यों आई तेजी
हाल ही में अनिल अंबानी ग्रुप की एक कंपनी ने फंड जुटाने के प्लान पेश किए हैं और साथ ही एक अन्य कंपनी को अपनी संपत्तियों के लिए 70 बोलियां प्राप्त हुई हैं। रिलायंस कैपिटल के सामान्य बीमा, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और सिक्योरिटी बिजनेस को खरीदने के लिए कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। ये अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के लिए भी बेहतर है।
रिलायंस कैपिटल नहीं चुका पाई पैसा
इससे पहले अप्रैल में अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के लिए ब्याज भुगतान करने में नाकामयाब रही थी। इस बात की जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी थी। कंपनी ने यह भी बताया था कि कानूनी अड़चनों के कारण अपनी संपत्तियां न बेच पाने के चलते इसके पास पैसों का इंतजाम नहीं है। नतीजे में ये बॉन्डधारकों को पेमेंट नहीं कर सकी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications