Anil Ambani News In Hindi: मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक अनिल अंबानी की एक और कंपनी बिकने वाली है। मतलब है कि अनिल अंबानी कभी देश के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार थे लेकिन अब उनकी कंपनियां एक-एक करके बिकती जा रही हैं। यह अरुणाचल प्रदेश में मौजूद अपनी एक सहयोगी कंपनी को बेचने जा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अनिल अंबानी के समय कार में बुरी तरह से दबे हुए हैं। इस बार रिलायंस पावर ने अरुणाचल प्रदेश में 1200 मेगा वॉट की क्षमता वाला हाइड्रोजन प्रोजेक्ट को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को बेचने के लिए समझौता कर लिया है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि टीएचडीएस इंडिया लिमिटेड एनटीपीसी के मालिकाना हक के अंदर आती है। यह सौदा 128 करोड़ रुपए का किया गया है। साल 1988 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी। इस कंपनी को हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्सऔर कई दूसरे हाइड्रो प्रोजेक्ट को ऑपरेट करने के लिए जाना जाता है।

समझौते पर किया गया हस्ताक्षर
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी से 30 दिसंबर 2023 को इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की सरकार कलाई पावर प्राइवेट लिमिटेड और टीएचडीएस इंडिया लिमिटेड के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है।
जानें क्या है डील
समझौते के तहत 1200 मेगावाट की क्षमता वाले कलाई 2 हाइड्रो पावर प्लांट परियोजना के विकास, अधिकार और संबंध भौतिक संपत्ति, अध्ययन मंजूरी डिजाइन और बौद्धिक संपदा टीएचडीएस को ट्रांसफर किए जाने की बात कही है। इस डील का कुल खर्च 128.39 करोड़ रुपये आया है।
आपको बताते चलें कि रिलायंस पावर के शेयर जबरदस्त परफॉर्म करते थे और यह शेयर मार्केट की सबसे पसंदीदा कंपनियों में से एक थी। कंपनी ने साल 2008 में जब इसका आईपीओ लाया था तो उसे समय भी इस रिकॉर्ड बोली मिली थी। जानकारी के लिए बता दे की साल 2008 में इस कंपनी के शेयर का भाव 261 रुपए के आसपास था।
उस समय अनिल अंबानी भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि साल 2007 में पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार उसे समय अनिल अंबानी की नेटवर्क 45 बिलियन अरब डॉलर की थी और वह भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी थे।
जानिए रिलायंस पावर के आज के शेयर का हाल
अनिल अंबानी की नेटवर्थ जीरो रह गई है। वहीं रिलायंस पावर के शेयर में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अगर बात की जाए आज यानी 2 जनवरी 2024 की तो इस कंपनी के शेयर में 0.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इतना ही नहीं कंपनी के 52 हफ्ते का उच्चतम और निचला स्तर भी काफी ज्यादा बुरी स्थिति में है। अगर बात करते हैं कंपनी के 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर की तो यह 25.20 रुपए रहा है। वहीं रिलायंस पावर के स्टॉक ने पिछले 52 हफ्ते में 9.05 रुपए के पिछले स्तर को भी छुआ है। हालांकि अगर बात की जाए पिछले 6 महीने की तो कंपनी में अपने इन्वेस्टर्स को 60.33 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।
यह भी पढ़ें: Settl Funding: इस स्टार्टअप को मिली 10 करोड़ की फंडिंग
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications