हाल ही में दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की गई थी। अमूल से लेकर कई दूध बेचने वाली कंपनियों ने दाम में दो रुपये का इजाफा किया था। अब एक बार फिर आम लोगों को झटका लगने वाला है। अमूल दूध के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 6। हाल ही में दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की गई थी। अमूल से लेकर कई दूध बेचने वाली कंपनियों ने दाम में दो रुपये का इजाफा किया था। अब एक बार फिर आम लोगों को झटका लगने वाला है। अमूल दूध के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।
पिछले दो वर्षों में दूध कीमतों में 8 % की बढ़ोतरी
अमूल के प्रबंध निदेशक (एमडी) आर एस सोढ़ी ने कहा कि कीमतें मजबूत रहेंगी, मैं यह नहीं कह सकता कि कितनी। वे यहां से घट नहीं सकतीं, केवल ऊपर जा सकती हैं। इस मौके पर सोढ़ी ने कहा कि अमूल सहकारी कंपनी ने पिछले दो वर्षों में कीमतों में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसमें पिछले महीने दूध की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि भी शामिल है। इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनके उद्योग में महंगाई चिंता का कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान को उनके उत्पाद के लिए उच्च कीमतों के माध्यम से लाभ मिल रहा है। अमूल और व्यापक डेयरी क्षेत्र द्वारा की गई बढ़ोतरी दूसरों की तुलना में विशेषकर लागत में हुई वृद्धि की तुलना में बहुत कम है।

इन वजहों से बढ़ रहें दाम
बिजली की बढ़ी कीमतें कोल्ड स्टोरेज के खर्च को बढ़ाती हैं, जो लगभग एक-तिहाई से अधिक बढ़ गई हैं। लॉजिस्टिक्स लागत भी बढ़ी है और पैकेजिंग के मामले में भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि इन दबावों के कारण दूध कीमत में 1.20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महामारी के दौरान किसानों की प्रति लीटर आय भी चार रुपये तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अमूल इस तरह के दबावों से बेफिक्र है क्योंकि इस सहकारिता संस्था के लिए मुनाफा मुख्य उद्देश्य नहीं है। सोढ़ी ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध जैसे वैश्विक घटनाक्रम भारतीय डेयरी क्षेत्र के लिए अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित होती है, वे भारतीय निर्यात में मदद करते हैं। बिजनेस आइडिया : Amul दे रहा बढ़िया मौका, हर महीने होगी बंपर कमाई
बढ़ गया मदर डेयरी के दूध का भाव भी
हाल ही में मदर डेयरी का दूध भी महंगा हो गया है। अब ग्राहकों को मदर डेयरी का दूध खरीदने के लिए बढ़ी हुई कीमत चुकानी पड़ रही है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। मदर डेयरी के एक किलो टोकन दूध की कीमत दिल्ली-एनसीआर में 46 रुपये हो गई है, यह पहले 44 रुपये थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications