आज फिर महंगाई के मोर्चे एक बुरी खबर है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। नए वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन यानी 1 अप्रैल को दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ गए।
नई दिल्ली, अप्रैल 2। आज फिर महंगाई के मोर्चे एक बुरी खबर है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। नए वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन यानी 1 अप्रैल को दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ गए। इसी तरह बीते कल उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका लगा था। प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी के दामों में भारी इजाफा हुआ है।बड़ा झटका : CNG-PNG की कीमतों में हुआ इजाफा

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से सीएनजी के दाम 80 पैसे प्रति किलो बढ़ गए। वहीं पाइप के जरिए घरों पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में 5 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार 31 मार्च को सरकार ने देश में उत्पादित नैचुरल गैस की कीमतों के दाम दोगुने से अधिक बढ़ाने का फैसला किया था। इसी के बाद आज सीएनजी-पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़ी
सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हो गया। इसके अलावा इनपुट गैस लागत में आंशिक रूप से वृद्धि के बाद नोएडा में घरेलू पीएनजी की कीमत में 5.85 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई है। यह दर 1 अप्रैल से प्रभावी है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। आईजीएल दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सीएनजी और पीएनजी की रिटेल बिक्री करती है।
एक महीने में 4 रुपया महंगा हुआ सीएनजी
पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह छठी बढ़ोतरी है और इस दौरान कुल मिलाकर दाम करीब 4 रुपये प्रति किलो बढ़ चुका है। दुनिया भर में गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि एक अप्रैल 2022 से घरेलू पीएनजी की कीमत में 5 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में पीएनजी की कीमत 41.61 रुपये प्रति एससीएम (वैट सहित) होगा।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में कितनी महंगी हुई सीएनजी
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के भाव 63.38 रुपये किलो होंगे, जबकि गुरुग्राम में यह 69.17 रुपये किलो पर उपलब्ध होगी। सीएनजी की कीमत विभिन्न शहरों में अलग-अलग है। इसका कारण वैट जैसे स्थानीय करों का प्रभाव है।
दिल्ली और गाजियाबाद में पीएनजी की नई कीमत
आईजीएल ने गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में घरेलू पीएनजी की कीमत में 5.85 प्रति एससीएम का इजाफा किया है। अब गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में पीएनजी की नई कीमत 41.71/एससीएम हो गई है। दिल्ली में पीएनजी के दाम 5 रुपये बढ़े हैं। इसके बाद राजधानी में पीएनजी की नई कीमत वैट समेत 41.61/एससीएम हो गई है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से ही लागू हो गई है।
कितनी महंगी हो चुकी है नेचुरल गैस
सरकार ने गुरुवार को स्थानीय फील्ड से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल इकाई कर दी थी। उद्योग सूत्रों ने कहा कि इससे आईजीएल की लागत बढ़ गई है, और कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।
गुजरात में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आज से अहमदाबाद या अडानी गैस पंपों पर सीएनजी की कीमत 74.59 प्रति लीटर रुपये हो गई है। अडानी अहमदाबाद शहर में टोटल गैस का मुख्य वितरक है और कंपनी ने सीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है, इसी तरह घरेलू खपत के लिए पाइप्ड गैस के दाम में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। 1.60 लाख मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट तक खपत के लिए मौजूदा कीमत 1201 रुपये बढ़ाकर 1369 रुपये और 1374 रुपये से अधिक की कीमत 1397.20 रुपये हो गई है।
मुंबई के लोगों के लिए खुशखबरी, कम हुई सीएनजी और पीएनजी की कीमतें
दूसरी तरफ देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के दामों में बढ़ोतरी के बीच मुंबई के लोगों को थोड़ी रहात मिली है। मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती की गई है। गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के खुदरा मूल्य में 6 रुपये प्रति किलो और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस में 3.50 रुपये घन मीटर कम करने की घोषणा की है। एमजीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने का फैसला किया है। इस निर्णय के साथ मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सीएनजी का खुदरा मूल्य 60 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की खुदरी कीमत 36 रुपये घन मीटर हो गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications