Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल का आईपीओ को फरवरी 2024 को लिस्ट किया जाना है। यह स्टॉक सुर्खियों में इसलिए भी आया है, क्योंकि ग्रे मार्केट में इसकी परफॉर्मेंस काफी ज्यादा जबरदस्त है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस आईपीओ को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर लिस्ट किया जाना है। यह 12 फरवरी को एक स्पेशल प्री ओपन सेशन के दौरान किया जाएगा।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी अपनी नोटिस में इस बात की पुष्टि की है कि 12 फरवरी 2024 को एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड के आईपीओ को सोमवार को एक्सचेंज लिस्ट (बी) के सिक्योरिटीज में लिस्ट किया जा सकता है।

रिपोर्ट के माने तो लिस्टिंग की डेट का खुलासा होते ही इस कंपनी की आईपीओ में तेजी देखने को मिली है।
स्टॉक मार्केट पर आने वाले लोगों के मुताबिक इस कंपनी के शेर ग्रे मार्केट पर 38 रुपए के प्रीमियम पर मिल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी के शेयर में पिछले दिन के मुकाबले 3 रुपए की तेजीदेखने को मिली है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह ग्रे मार्केट में 35 के स्तर पर बना हुआ था।
वहीं इस आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में 45 रुपए का स्तर भी छू चुके हैं। लोगों का मानना है कि यह पब्लिक द्वारा मिले जबरदस्त रिस्पांस की वजह से भी मुमकिन हो सकता है कि इस कंपनी के शेर ग्रे मार्केट में बेहतर परफॉर्म कर रहे हों।
अगर लोगों के अनुमान की बात करें तो जिस हिसाब से कंपनी के शेयर परफॉर्म कर रहे हैं, उस हिसाब से उनकी लिस्टिंग प्राइस 190 से 195 रुपए प्रति शेयर के आसपास हो सकती है। वहीं अगर इस कंपनी के प्राइस बैंड की बात की जाए तो वह 147 से 155 रुपए तक का है और अगर इसमें 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी होती है तो इस आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस 193 रुपए के आसपास रहेगी।
हालांकि ग्रे मार्केट की परफॉर्मेंस को कब स्टॉक की लिस्टिंग के लिए एकदम सही नहीं माना जाना चाहिए। कई बार स्टॉक ग्रे मार्केट में बेहतर परफॉर्मेंस करते हैं लेकिन लिस्टिंग के बाद उनकी स्थिति काफी खराब हो जाती है। हालांकि अभी ग्रे मार्केट में बेहतर परफॉर्म करने वाले आईपीओ को 126 प्रतिशत प्रीमियम की जबरदस्त लिस्टिंग भी मिली थी। इसलिए ग्रे मार्केट परफॉर्मेंस को देखते हुए इस कंपनी के आईपीओ की बेहतर लिस्टिंग की उम्मीद लगाई जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 920 करोड़ रुपए जताने की योजना बनाई है। इसे सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 59.65 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया जा चुका था।
इसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की कैटेगरी में 75 प्रतिशत से ज्यादा का सब्सक्रिप्शन मिला। वही नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 52 प्रतिशत से ज्यादा सब्सक्राइब किया। इसके अलावा डिटेल इन्वेस्टर्स के द्वारा इस 30 गुना तक सब्सक्राइब किया गया।
इसमें 600 करोड रुपए के फ्रेश शेयर्स जारी किए गए थे और 320 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए गए थे।हालांकि, अगर ग्रे मार्केट के हिसाब से बात करें तो इस कंपनी को लिस्टिंग के समय अच्छा मुनाफा हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications