
Apple : देश में पहली बार टेक कंपनी एपल का स्टोर खुलने जा रहा है। भारत में एपल के दो स्टोर खुलने वाले है। जिसमें एपल का पहला फ्लैगशिप रिटेल स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में खुलेगा। वही, दूसरा स्टोर दिल्ली में ओपन होने जा रहा है। यह स्टोर 20 अप्रैल को ओपन होगा।
मुंबई में जो एपल का स्टोर ओपन होने जा रहा है यह स्टोर जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला जाएगा। यह मॉल मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है। वही, दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में खुलेगा। वही, इन स्टोर की ओपनिंग के लिए एपल के सीईओ टिम कुक भारत आ सकते हैं।
एपल साकेत के लिए बैरिकेड को रिवील किया गया। इसमें एक बेहद ही खास डिजाइन है। यह देश के कई सारे गेट से इंस्पायर है। वही, अगर हम मुंबई के आउट लेट के डिजाइन की बात करें, तो फिर यह आउटलेट की डिजाइन शहर की आइकॉनिक 'काली-पीली' टैक्सियों से इंस्पायर है। यह 3 फ्लोर में फैला होगा। इसके साथ ही यह 20 हजार स्क्वायर से अधिक के एरिया में फैला होगा। वही, इसके हर महीने के किराए की बात करें, तो फिर यह 42 लाख रु है।
सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर कंपनी ने 6 महीने के किराए को डिपॉजिट किया है। वही, सिक्योरिटी डिपॉजिट के रुप में 2.52 करोड़ रु को जमा किया है। वही, इसमें 3 वर्ष में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इन स्टोर्स में कंपनी के कई सारे प्रोडक्ट और सर्विसेज एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। इस स्टोर में जो ग्राहक हैं। वे अपने एपल डिवाइसेज एक्सचेंज कर सकेंगे। उनको जीनियस बार का विकल्प भी मिलेगा।
कोरोना महामारी के वजह से भारत में एपल स्टोर्स के लॉन्च में देरी हुई है। एपल की ऐनुअल शेयरहोल्डर्स मीटिंग के दौरान वर्ष 2020 में टिम कुक की तरफ से कहा गया था। कि वे यह नहीं चाहते थे कि भरता में कोई और हमारे ब्रांड को चलाएं लेकिन वर्ष 2021 में स्टोर खोलने का एपल की योजना कोरोना महामारी के वजह से पटरी से उतर गया था।
वर्ष 2016 में टिम कुक भारत आए थे। अब 7 वर्ष के बाद टिम कुक भारत आने की योजना बना रहे है। टिम कुक की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी से भी मिलने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications