नयी दिल्ली। अमेरिका दिग्गज तकनीकी कंपनी ऐप्पल ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार को कंपनी की मार्केट वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर (2 लाख करोड़ डॉलर) हो गई। ऐसा करने वाली ये पहली लिस्टेड अमेरिकी कंपनी बन गई। निवेशकों ने इसके आईफोन ईकोसिस्टम से जुड़ी चुनौतियां को साइड में करके इसके शेयरों में जम कर खरीदारी की। जुलाई में बेहतर तिमाही नतीजों के बाद इसके शेयरों में तेजी आई है। इससे कपनी ने सर्वाधिक वैल्यू वाली कंपनी के रूप में सऊदी अरामको को भी पीछे छोड़ दिया। इसका शेयर 2020 में करीब 57 फीसदी चढ़ा है।
बढ़ा रहा निवेशकों का कॉन्फिडेंस
ऐप्पल की मार्केट वैल्यू में इतनी अधिक बढ़ोतरी से माना जा रहा है कि निवेशकों का कंपनी पर आत्मविश्वास बढ़ा है। निवेशक ऐप्पल के आईफोन और दूसरे गैजेट्स की की कम सेल्स की तरफ शिफ्ट होने और अपने कस्मटर के लिए और अधिक सर्विसेज पर भरोसा कर रहे हैं। इसके अलावा कोरोना संकट के दौरान बड़े संस्थागत निवेशकों में भी बड़ा शिफ्ट देखा गया है। इस समय अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की मालिक अल्फाबेट इन सभी की मार्केट वैल्यू लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर या उससे अधिक है। इससे बड़ी अमेरिकी तकनीकी कंपनियों की वैल्यूएश 6 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई है।
बढ़ी है ऐप्पल की इनकम
क्यूपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया स्थित ऐप्पल ने वॉल स्ट्रीट को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि इसके लॉयल ग्राहकों ने आईफ़ोन, आईपैड और मैक ऑनलाइन खरीदे। यहां तक कि इसके कई स्टोर कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण बंद रहे। मगर बावजूद इसके जून तिमाही में ऐप्पल की इनकम हर श्रेणी और सभी क्षेत्रों में बढ़ी। जबकि दूसरी तरफ कोरोनोवायरस संकट के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था महामंदी के बाद से अपनी सबसे खराब दौर के मुहाने पर है। 1976 में सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के गैरेज में शुरू हुई ऐप्पल की इनकम पुर्तगाल, पेरू और अन्य देशों के आर्थिक आउटपुट से अधिक बढ़ी है।
ऐप्प्ल का शेयर
बुधवार को ऐप्पल का शेयर 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 468.63 डॉलर पर रह। ऐप्पल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन सेवाओं को डिजाइन, डेवलप और बेचती है। यह अमेज़ॅन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक के साथ बिग टेक टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक माना जाता है। कंपनी के हार्डवेयर प्रोडक्ट्स में iPhone स्मार्टफोन, iPad टैबलेट कंप्यूटर, मैक पर्सनल कंप्यूटर, iPod पोर्टेबल मीडिया प्लेयर, Apple वॉच स्मार्टवॉच, Apple TV डिजिटल मीडिया प्लेयर, AirPods वायरलेस ईयरबड्स और होमपॉड स्मार्ट स्पीकर शामिल हैं। इसके सॉफ्टवेयर में macOS, iOS, iPadOS, watchOS, और tvOS ऑपरेटिंग सिस्टम, iTunes मीडिया प्लेयर, Safari वेब ब्राउज़र और Shazam म्यूज़िक आइडेंटिफ़ायर शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications