नयी दिल्ली। क्या आप एक झटके में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाना चाहते हैं? ये एक ऐसा मौका है जो कोई भी अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहेगा। ये मौका आपको अमेरिका की दिग्गज कंपनी एप्पल दे रही है। जी हाँ आप एक बार में 15 लाख डॉलर यानी करीब 10.7 करोड़ रुपये कमा सकते हैं। एप्पल आपको एक बार में करोड़पति बनने का मौका दे रहा है। आपको बता दें कि अगस्त में एप्पल ने अपने बग बाउंटी प्रोग्राम की घोषणा की थी, लेकिन उस समय यह एक 'इनवाइट ऑन्ली' प्रोग्राम था। यानी आप केवल तभी भाग ले सकते हैं जब आपको आमंत्रित किया गया हो। लेकिन अब चुनौती खुली है। एप्पल का दावा रहा है कि उसके प्रोडक्ट और ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे सुरक्षित है। इसी से जुड़ी हुई है एप्पल की चुनौती और इनाम। आपको यह इनाम कैसे मिलेगा इसके बारे में हम आपको बतायेंगे।

ये है 10.7 करोड़ रुपये के लिए शर्त
टेक्नोलॉजी के मामले में दिग्गज कंपनी एप्पल ने आम लोगों को भी चुनौती दी है। कंपनी के मुताबिक जो कोई भी उसके किसी प्रोडक्ट में सुरक्षा के लिहाज से कोई खामी ढूँढ ले तो उसे कंपनी की तरफ से 10.7 करोड़ रुपये का इनाम दिया जायेगा। इसके लिए आपको एप्पल के प्रोडक्ट में ऐसी खामी ढूँढनी होगी, जिससे खुद एप्पल अंजान हो। पहले ये घोषणा केवल बग प्रोग्राम के लिए थी, मगर अब सभी सिक्युरिटी रिसर्चर को एप्पल की तरफ से आमंत्रित किया गया है।
पहले था 7 करोड़ रुपये का इनाम
एप्पल ने अगस्त के मुकाबले इनाम की रकम भी बढ़ायी है। पहले आईफोन्स में कोई सिक्योरिटी खामी का पता लगाने पर 10 लाख डॉलर यानी 7 करोड़ रुपये से अधिक का ऑफर था। मगर अब यह 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बता दें कि यह ऑफर किसी भी कंपनी की ओर से हैकर्स से अपने सिक्योरिटी सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए साइबर सिक्योरिटी के रिसर्चर्स को दिया जाने वाला अब तक तक का सबसे बड़ा है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो : नया हैप्पी न्यू ईयर प्लान दूसरों से कितना सस्ता, यहाँ जानें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications