नई दिल्ली। एप्पल ने 4 आईफोन-12 के मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। इनमें आईफोन-12 मिनी, आईफोन-12, आईफोन-12 प्रो और आईफोन-12 प्रो मैक्स शामिल हैं। एप्पल की तरफ से दी जानकारी के अनुसार आईफोन-12 और आईफोन-12 मिनी 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी में उपलब्ध कराए गए हैं। भारतीय में आईफोन-12 का दाम की शुरुआत 79,900 रुपये से होती है। हालांकि आईफोन-12 मिनी की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये ही है। इसके अलावा आईफोन-12 प्रो और आईफोन-12 प्रो मैक्स 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी में उपलब्ध कराए गए हैं। आईफोन-12 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 1,19,000 रुपये है और आईफोन-12 प्रो मैक्स की भातर में शुरुआती कीमत 1,29,000 रुपये से शुरू होती है।
जानिए आईफोन-12 की खूबियां
आईफोन-12 एलईडी डिस्प्ले के साथ दिया जा रहा है। एप्पल के अनुसार आईफोन-12 सीरीज के मोबाइल फोन 5जी पर भी काम करेंगे। इन सभी स्मार्टफोन्स में आईओएस 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ए14 बॉयोनिक एसओसी प्रोसेसर है। आईफोन-12 में दो 12 मेगापिक्सल के वाइड एंगल सेंसर भी दिए गए हैं। एप्पल के यह फोन 15 वॉट तक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
जानिए आईफोन-12 मिनी की खूबियां
आईफोन-12 मिनी में 5.4 इंच का डिस्प्ले, सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले, ए14 बायोनिक एसओसी प्रोसेसर, 5जी सपोर्ट दिया गया है। एप्पल के अनुसार आईफोन-12 और इसमें एक अंतर है। यह फोन साइज में बड़ा है। यह फोन 4.7 इंच के आईफोन-7 जैसे फोन से छोटा और हल्का है।
जानें आईफोन-12 प्रो की खूबियां
आईफोन-12 प्रो में 6.1 इंच का डिस्प्ले और आईफोन-12 प्रो मैक्स में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। आईफोन-12 प्रो में में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 2 वाइड एंगल सेंसर और एक टेलिफोटो लेंस भी दिया गया है। आईफोन-12 प्रो मैक्स में बेहतर कैमरा सेटअप है। इस टेलिफोटो कैमरा से 2.5एक्स ऑप्टिकल जूम किया जा सकता है। इसके साथ बेहतर अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी है। आईफोन-12 सीरीज में एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग और डाल्वी विजन एचडीआर भी सपोर्ट है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications