
Apple opens first store in India: एप्पल ने भारत में अपना पहला स्टोर खोल दिया है। मुम्बई में अपने पहले स्टोर के गेट खोल कर कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इसकी शुरुआत की। स्टोर के बाहर हजारों लोगों की लाइन लगी हुई है, जो स्टोर में जाना चाहते हैं।
एप्पल भारत में 25 साल से अपने फोन बेच रही है, लेकिन पहला स्टोर आज खुला है। कंपनी अपना दूसरा स्टोर दिल्ली में खोलने जा रही है। पहले स्टोर का गेट खोलने के बाद टिम कुक ने बाहर खड़े लोगों का स्वागत किया।
एप्पल ने मुम्बई में अपना स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में खोला है। वहीं दूसरा स्टोर दिल्ली में 20 अप्रैल को खोला जाएगा। इस दौरान चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टिम कुक ने खुद ग्राहकों का स्वागत किया और उनसे बातचीत की।आज एप्पल का भारत में पहला रिटेल स्टोर खुलने के साथ ही ऑफ मार्केट में इंट्री हो गई है। अभी तक एप्पल के फोन चैनल पर्टनर और ऑन लाइन ही खरीदे जा सकते थे।
आज मुम्बई में स्टोर खुलने के पहले ही हजारों लोग बाहर पहुंच गए थे। यह लाइन काफी सुबह से ही लग गई थी। वहीं एप्पल स्टोर की करीब 11 बजे हुई। इसके बाद एक एक करके ग्राहकों को अंदर जाने दिया जा रहा है।

आज एप्पल के खुले मुम्बई स्टोर का साइज करीब 20,000 वर्ग फुट है। कुछ ऐसा ही साइज दिल्ली के स्टोर का भी बताया जा रहा है। स्टोर को भारतीय कल्चर के अनुसार सजाया गया है। यहां पर एप्पल की सभी डिवाइस को खरीदा जा सकेगा।
टिक कुक का भारत दौरा काफी अहम है। यहां वह सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और एप्पल के जरिए भारत में बिजनेस की संभावनाएं तलाशेंगे। एप्पल पहले ही चीन से अपना असेंबलिंग का कारोबार समेटने की कोशिश कर रहा है। अब उसके लिए भारत में निर्माण और बिक्री दोनों का ही बड़ा बाजार खुल चुला है। कंपनी की कोशिश है कि वो अगले कुछ सालों में भारत के शीर्ष शहरों में अपने स्टोर के जरिए ग्राहकों से सीधे संपर्क बना ले।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications