अमेजन पर एक बार फिर ऐपल डेज सेल की वापसी होने जा रही है। इसकी शुरुआत आज यानि शनिवार मध्य रात्रि से होगी और ये सेल 25 जुलाई तक जारी रहेगी।
नई दिल्ली: अमेजन पर एक बार फिर ऐपल डेज सेल की वापसी होने जा रही है। इसकी शुरुआत आज यानि शनिवार मध्य रात्रि से होगी और ये सेल 25 जुलाई तक जारी रहेगी। अमेजन ने एप्पल डेज सेल का एलान किया है जिसके तहत जिसके तहत लेटेस्ट iPhone 11 सीरीज, एप्पल वॉच, MacBook आदि पर अच्छे ऑफर मिलेंगे। अमेजन के मुताबिक, ग्राहकों को इस सेल में iPhone 11 सीरीज अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा। iPhone 11 की बात करें तो सेल के दौरान ग्राहक इसके 64GB वेरिएंट को 68,300 रुपये की जगह 62,900 रुपये में खरीद पाएंगे। यानी ग्राहकों को इसमें 5,400 रुपये की छूट का फायदा मिलेगा।

iPhone 7 सीरीज पर भी ऑफर
बता दें कि ग्राहक एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max पर भी 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ले सकते हैं। सेल के दौरान iPhone 8 प्लस के 64GB वेरिएंट की कीमत 41,500 रुपये है। वर्तमान में फोन की कीमत 41,999 रुपये है, जिसका मतलब है कि सेल के दौरान ग्राहकों को 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में iPhone 7 सीरीज भी आकर्षक कीमत पर मिलेगी। वहीं अमेजन ने बताया कि ज्यादातर एप्पल के फोन्स पर फाइनेंस ऑप्शंस जैसे नो-कॉस्ट ईएमआई और एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर भी मिलेंगे।
7,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा
एप्पल डेज सेल के दौरान एप्पल iPad सीरीज पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा और ऐपल वॉच सीरीज 3 पर एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 1,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट का ऑफर रहेगा। एचडीएफसी बैंक के कार्डधारक एप्पल MacBook Pro खरीदने पर 7,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा। जानकारी दें कि ये सभी सेल ऑफर अमेजन पर आज आधी रात से लाइव हो जाएंगे। सेल के दौरान ऐपल वॉच सीरीज 4 को 45,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बाजार में इसकी कीमत 52,900 रुपये है। अमेजन की इस सेल में एप्पल मैक मिनी पर भी ऑफर मौजूद है। सेल में यह 75,900 रुपये में मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications