MP Govt : मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के सभी गरीब परिवार के मेधावी छात्रों को सहायता देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा अंक से पास हुए छात्रों को सालाना 2,500 रु की वित्तीय सहायता दी जाती है तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

अगर हम मध्यप्रदेश विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना में आवेदन की पात्रता की बात करें तो इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। ऐसे छात्र जिनको 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले है। वे सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।
इसके साथ ही इस योजना में पात्र होने के लिए आवेदक छात्र की परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 20 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना में पात्र छात्रों को स्नातक परीक्षा में सालाना स्कॉलरशिप दी जाती है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। जैसे - आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, 12वीं कक्षा की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाता संख्या, फीस रसीद आदि।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको रजिस्टर योरसेल्फ वाला विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प को सिलेक्ट करना हैं।
इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको 12 अंकों वाला आधार नंबर डालकर प्रोसीड को चेक के विकल्प पर करना है। इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना है और ओटीपी आएगा और ओटीपी को दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज कर देते है इसके बाद आपके ओटीपी का वेरिफिकेशन को जायेगा। जिसके बाद पंजीकरण फार्म खुल जायेगा।
इसके बाद आपको इस पंजीकरण फार्म में सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। जब आपका फॉर्म भर जाता है। इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड कर देना है और सबमिट कर देना है। इस तरह आप इस योजना में आसानी से आवेदन कर सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications