रियाद। सऊदी अरब के मार्केट रेगुलेटर ने रविवार को सरकारी तेल कंपनी अरामको के प्राथमिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंजूरी दे दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, केपिटल मार्केट अथॉरिटी (सीएमए) ने एक बयान में कहा कि अरामको के वित्तीय स्टेटमेंट्स, गतिविधियों और प्रबंधन के उसके प्रोस्पेक्टस सब्सक्रिप्शन पीरियड की शुरुआत से पहले प्रकाशित किया जाएगा। रेगुलेटर ने कहा, "आवेदन पर सीएमए की मंजूरी सीएमए बोर्ड रिजोल्यूशन की तारीख से छह महीने तक वैध रहेगी।" रेगुलेटर ने कहा, "अगर इस दौरान कंपनी के शेयर्स की ऑफरिंग और लिस्टिंग पूरी नहीं होती है तो यह अनुमोदन रद्द हो जाएगा।"

ये है तैयारी
दुबई में सऊदी अरब की कंपनी अल अरेबिया ब्रॉडकास्टर ने पिछले सप्ताह बताया था कि शेयर्स का सब्सक्रिप्शन चार दिसंबर से शुरू होगा और शेयर किंगडम के स्टॉक एक्सचेंज पर एक सप्ताह बाद ट्रेंडिंग करना शुरू करेंगे। सऊदी की अर्थव्यवस्था को विविध करने के उद्देश्य से क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा लॉन्च विजन 2030 का यह मुख्य तत्व है। क्राउन प्रिंस ने पहले 2016 में शेयर सेल की सलाह दी थी लेकिन तबसे इसमें कई बार देर होती रही।
दुनिया की सबसे बड़ी तेज कंपनी
दुनिया को 10 फीसदी तेल देने वाली अरामको 1970 में अपनी स्थापना के बाद से सऊदी की अर्थव्यवस्था की स्थिरता की अभी भी रीढ़ है। तेल कंपनी ने इतिहास में पहली बार अगस्त में अपने वित्तीय परिणाम देने बंद कर दिए थे। कंपनी का कहना था कि उसने 2019 की पहली छमाही में 46.9 अरब डॉलर की सकल लाभ आय अर्जित की है जो पिछले साल इसी समय अंतराल में हुए लाभ आय से 11.3 प्रतिशत कम है।
दुनियाभर में बेचे जाएंगे शेयर
अरामको के शेयर दुनियाभर में बेचे जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने दुनिया के ज्यादातर देशों में रोड शो किया गया था। अब कंपनी अपने शेयर आईपीओ के माध्यम से बेचने जा रही है।
यह भी पढ़ें : आधार : आसान हुए ये करेक्शन, जानें तरीका
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

SME IPO में मची लूट, क्या आपने दांव लगाया?

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications