Ram Mandir Pran Pratishtha Time: आज अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित रहेंगे। आइये जानते हैं कि भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम क्या है।
प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम क्या है
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम विधि-अनुष्ठान रखे गए हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातः काल 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन होगा। विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों को 10:30 बजे तक रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करना होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि उसके द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के जरिए ही प्रवेश संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुक प्रवेश नहीं कर पाएंगे। प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोड के मिलान के बाद ही परिसर के प्रवेश मिलेगा।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में होगा।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा। यानि प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है। पूजा-विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे। इस दौरान 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी, जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति होगी।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक पूरा हो जाएगा। सभी पूजा-विधि समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत संदेश देंगे। वहीं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास आशीर्वाद देंगे।
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। शाम को अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। इसके साथ ही मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित की जाएगी। अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी। रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
शताब्दियों से चले आ रहे इंतजार को खत्म होने के कार्यक्रम में भाग लेने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। उनके यहां पर उनके पौने पांच घंटे तक रुकने का कार्यक्रम है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम में करीब 50 मिनट तक पीएम नरेंद्र मोदी रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की भी तैयारी है।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेड व येलो जोन में करीब AI युक्त 400 कैमरे लगाए गए हैं, जो इंटीग्रेटेड कमांड ऐंड कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। ये कैमरे फेस रिकॉग्निशन और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम से लैस होंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी करीब 4.45 मिनट तक अयोध्या में रहेंगे। उनके अयोध्या आगमन का शेड्यूल जारी हो गया है। सुबह 10:20 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 10:55 बजे वे राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे। पीएम इससे पहले 30 दिसंबर को भी अयोध्या में बने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आए थे।
पीएम मोदी के अयोध्या दौरे का पूरा कार्यकम
- 10:20 AM: अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- 10:45 AM: वह हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज पहुंचेंगे
- 10:55 AM: राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे
- 12:05 PM: 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम में रहेंगे
- 01:00 PM: अतिथियों को संबोधन
- 02:05 PM: कुबेर टीला पहुंचकर श्रमिकों और अन्य लोगों से बातचीत कर शिव मंदिर में पूजन करेंगे
- 02:25 PM: हेलिपैड के लिए रवाना होंगे
- 02:40 PM: हेलिपैड से एयरपोर्ट रवाना होंगे
- 03:05 PM: अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications