Australian Premium Solar Share News: आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऑस्ट्रेलिया प्रीमियम सोलर ने एसएमई आईपीओ लॉन्च किया है। इसका सब्सक्रिप्शन 11 जनवरी को खोला गया है और इसे 15 जनवरी 2023 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। इस इनिशियल पब्लिक आफरिंग को भी लोगों के द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग के कुछ ही घंटे के बाद इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का सब्सक्रिप्शन 11 गुना तक बढ़ सकता है।
अगर आप इस कंपनी के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बताते चलें कि यह कंपनी मोनो क्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल बनाने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी सिर्फ सोलर पैनल बनती ही नहीं है, बल्कि उनकी इंजीनियरिंग, खरीद और इसीपी सेवाओं के निर्माण की बिजनेस में एक बेहतरीन प्लेयर है। इसके बनाए गए प्रोडक्ट को लोग एग्रीकल्चर में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इसके प्रोडक्ट्स को घर में कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

आपको बताते चलें कि इस कंपनी के आईपीओ इश्यू साइज 52 लाख इक्विटी शेयरों का है। आपको बताते चलें कि कंपनी इस आईपीओ इश्यू के जरिए करीब 28 करोड़ रुपए तक का जुटाने के प्लान बना रही है। इसे लॉन्च करने के दो दिन के अंदर सब्सक्राइबर्स का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला है।
आपको बताते चलें कि इस कंपनी की आईपीओ का प्राइस बैंड 51 से लेकर 54 रुपए तक का है। इसके इनवेस्टर्स एक लॉट में 2000 तक के शेयरों की बोली लगा सकते हैं।
इस कंपनी के आईपीओ की जबरदस्त डिमांड इस लिए भी है, क्योंकि इसका फ्यूचर काफी ज्यादा ब्राइट है। आपको बताते चलें कि यह कंपनी जबरदस्त प्रॉफिट भी कमा रही है। साल 2023 के सितंबर महीने की समाप्ति तक इस कंपनी का रेवेन्यू 50.17 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। वहीं अगर बात की जाए कंपनी के नेट प्रॉफिट की तो इस समय तक कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.13 करोड़ रुपए था।
कंपनी ने इस बात की जानकारी भी दी है कि वह इस आईपीओ के जरिए इकट्ठा किए गए पैसों का इस्तेमाल कहां करेगी। कंपनी के मुताबिक वह इस मिल रहे फंड को कंपनी के द्वारा पूंजीगत व्यय और वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कॉमन कॉर्पोरेट उद्देश्य को फंड करने के लिए भी आईपीओ द्वारा जमा की गई राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग इश्यू को 50 प्रतिशत तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के द्वारा सब्सक्रइब किया जा सकता है। वहीं इसमें आपको 35 प्रतिशत तक रिटेल इन्वेस्टर्स की हिस्सेदारी भी रहेगी और 15 प्रतिशत नॉन इंस्टीट्यूशन बायर्स के लिए डिजर्व किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी की आईपीओ को 11 तारीख को लॉन्च किया गया है और इसे 15 जनवरी को बंद किया जाएगा। इसकी आईपीओ का फाइनल अलॉटमेंट 16 जनवरी को होगा और कंपनी के शेयर को 18 जनवरी को लिस्ट किया जाना है।
बताते चलें कि ग्रे यानी अनलिस्टेड मार्केट में इस कंपनी के शेयर करीब 30 रुपए के प्रीमियर पर कारोबार कर रहे हैं इस कंपनी के शेयर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर लिस्ट किया जाना है। लोगों की उम्मीद है कि इसके शेयर लिस्टिंग के बाद बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications