Feb Auto Sale Report: इस आर्टिकल में हम आपको फरवरी के महीने में टॉप ऑटो कंपनी के द्वारा की गई सेल के बारे में बता रहे हैं। इनमें कल ही डिमर्जर का ऐलान करने वाली करने वाली टाटा मोटर्स के अलावा हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, के अलावा टीवीएस जैसी कई कंपनियां शामिल है। इनमें आपको डिगर्स टू व्हीलर कंपनी होंडा की फरवरी सेल की जानकारी भी दी गई है। होंडा के अलावा बजाज ऑटो ने भी फरवरी में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस आर्टिकल में हम आपको इन सब कंपनियों की फरवरी महीने में की गई सेल की जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Tata Motors Sales
अगर बात करते हैं टाटा मोटर्स द्वारा फरवरी में की गई कुल बिक्री की तो यह सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत तक बढ़ी है और 86,406 यूनिट पहुंच चुकी है। हालांकि फरवरी का महीना कमर्शियल व्हीकल की सेल्स के लिए अच्छा नहीं रहा और इसमें 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल फरवरी महीने के मुकाबले इस साल टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री घट कर 35,085 यूनिट्स की रही।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मिला उछाल
अगर पिछले साल से तुलना करें तो पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इस साल टाटा ने बेहतर परफॉर्म किया है और पिछले साल के मुकाबले 19 प्रतिशत ज्यदा पैसेंजर व्हीकल्स बेचे हैं। इस साल फरवरी के महीने में कंपनी ने कुल 51321 पेसेजंर व्हीकल्स बेचे हैं। इसी के साथ कंपनी की फरवरी महीने में डोमेस्टिक सेल 9 प्रतिशत बढ़कर 84,834 यूनिट पहुंच गई।
Maruti Sales
वहीं अगर दिग्गज कर कंपनी मारुति की बात करते हैं तो, फरवरी के महीने में इसका एक्सपोर्ट 68 प्रतिशत तक बढ़ा है। मारुति ने फरवरी के महीने में 28927 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए हैं। वही कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15 प्रतिशत तक बढ़कर 1.97 लाख यूनिट हो चुकी है। जिसमें से 1.68 लाख यूनिट यूनिट्स एस घरेलू बिक्री हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 8.7 प्रतिशत तक ज्यादा है।
वहीं महिंद्र ऑटोमोबाइल्स में एसयूवी की सेल्स में जबरदस्त तेजी दिखाई है। एसयूवी की सेल में पिछले साल के मुकाबले महिंद्र ऑटोमोबाइल्स ने 40 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने कुल इस साल फरवरी में कुल 72,923 यूनिट्स की बिक्री की है।
टीवीएस ऑटो सेल्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल फरवरी के महीने में सालाना आधार पर टीवीएस का एक्सपोर्ट 85 प्रतिशत तक बढ़कर 98,856 यूनिट पर पहुंच गया। वही देश में कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 33 प्रतिशत ज्यादा 3.68 लाख यूनिट बेचे हैं। कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में भी 16 परसेंट का उछाल दर्ज किया है, जो 1,79,59 यूनिट्स की रही है।
टीवीएस की मोटरसाइकिल की सेल में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है और इस साल फरवरी में कुल 1.84 लाख यूनिट मोटरसाइकल्स खरीदी गई हैं।
बजाज ऑटो सेल्स
फरवरी के महीने में बजाज की कुल बिक्री में 24 परसेंट की तेजी देखने को मिली। सालाना आधार बजाज के गाड़ियों की बिक्री 3.46 लाख यूनिट की रही है।
दो पहिया गाड़ियों की बिक्री में 25 परसेंट की तेजी देखने को मिली है, जो बढ़कर 2.94 लाख यूनिट हो गया।
वहीं कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और कंपनी ने कुल 51,978 कॉमर्शियल व्हीकल फरवरी के महीने में भेजे हैं।
वहीं कंपनी की गाड़ियों का एक्सपोर्ट भी पिछले साल फरवरी के महीने के मुकाबले 10 फीसदी तक बढ़कर ये 1.39 लाख यूनिट हो गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications