नयी दिल्ली। भारत के करोड़ों लोग विदेशों में जाकर रहते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिका, कनाडा, यूके और न्यू-जीलैंड जैसे देशों में बसे हुए हैं। इनमें अधिकतर लोग किसी कंपनी में जॉब करने वाले होते हैं। विदेशों में अपने दम पर कोई बिजनेस करने वाले बहुत कम ही लोग मिलेंगे। ऐसे कुछ ही खुशकिस्मत लोग होते हैं जो अमेरिका या यूके जैसे देश में पहुंच कर अपना कारोबार जमा सकें। मगर एक ऐसे भारतीय मूल के व्यक्ति अमेरिका में मौजूद हैं, जो हर साल 1.5 करोड़ रु से भी ज्यादा की कमाई करते हैं। आइए जानते हैं इस कामयाब व्यक्ति के बारे में।
ट्रक चला कर करते हैं मोटी कमाई
अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के सतनाम सिंह हर साल 1.6 करोड़ रु की कमाई करते हैं। सतनाम कई दशकों पहले पंजाब छोड़ कर अमेरिका जा बसे थे। वहां पहुंच कर उन्होंने ट्रक ड्राइविंग की शुरुआत की। उन्होंने अपने काम में कड़ी मेहनत की। घंटों तक काम करना उनकी दिनचर्या में शामिल था। वे ट्रक ड्राइविंग से अमेरिका भर में सामानों को एक से दूसरी जगह तक ले जाते थे।
हो रही करोड़ों की कमाई
हर साल सैकड़ों-हजारों भारतीय दूसरे देशों में बतौर प्रवासी जाकर बस जाते हैं। सतनाम सिंह भी उन्हीं में से एक हैं। ड्राइवपार्क की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक प्राइवेट चैनल को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने ढेर सारी जरूरी बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के लोगों को अमेरिका में ट्रक चलाना किसी ड्रीम जॉब की तरह है। उन्होंने ये भी बताया कि कोई ट्रक ड्राइवर दिन में 10-12 घंटे काम करके एक साल में 200,000 से लेकर 250,000 डॉलर तक कमा सकता है। भारतीय रुपये में ये रकम 1.57 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से हर महीने की कमाई हुई 13 लाख रुपये। भारत में ऐसी जॉब मिलना थोड़ा मुश्किल है।
अमेरिका में ट्रक ड्राइविंग बेहतर ऑप्शन
अपने इंटरव्यू में सतनाम सिंह ने बताया कि ईंधन की कीमत, वाहन का रखरखाव और रिपेयर का खर्च बहुत ज्यादा होता है। जहां तक सफर की बात है तो वे एक छोटा स्टोव अपने ट्रक में रखते हैं और रास्ते में जरूरत के समय उसका इस्तेमाल करते हैं। उनके ट्रक का केबिन बहुत बड़ा है। उसमें स्टोरेज के लिए जगह भी काफी है। वैसे रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में ट्रक ड्राइवरों की कमी है। इसका कारण है कि ट्रक ड्राइवरों को हफ्तों घर से दूर रहना पड़ता है। इसलिए लोग इसे अपने रोजगार का विकल्प नहीं बनाते।
अमेरिका में भारतीय
सतनाम सिंह के अनुसार अमेरिका में सिखों सहित बड़ी संख्या में भारतीय हैं। सभी मिलकर त्यौहार मनाते हैं। खुद सतनाम नॉर्थ कैलिफोर्निया के युबा शहर के रहने वाले हैं। 1972 में वे भारत से अमेरिका पहुंच थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications