Ayodhya Ram Mandir: हम आपको बताते चलें कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। आपको बताते चलें कि राम मंदिर बनाने के लिए किसी भी सरकारी कोश की जरूरत नहीं पड़ी है। यह सिर्फ लोगों द्वारा दान किए गए पैसों से बनाया जा रहा है और इसके लिए देश के हर कोने से दान आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर यह महल का पहला हिस्सा सिर्फ डोनेशन के पैसों से आए हुए इंटरेस्ट से बनकर तैयार हो गया है। मंदिर बनाने वाली कमेटी के अनुसार राम मंदिर बनाने के लिए 900 करोड़ रुपए की जरूरत थी, हालांकि पहले ही दान किए गए पैसों का अमाउंट 3200 करोड़ रुपए हो गया।
जबसे राम मंदिर निर्माण की बात शुरू हुई है, सबसे अयोध्या और उसके आसपास के इलाकों का पूरी तरह से कायाकल्प होने लगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले और बाद में करीब 50000 करोड़ रुपए तक का कारोबार होने की उम्मीद जताई गई है। लोगों का मानना है कि इससे वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और अयोध्या उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस में से एक बन जाएगा। यही कारण है कि विशेषज्ञ राम मंदिर निर्माण से अयोध्या की आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद भी लगा रहे हैं।

आपको बताते चलें कि भारत में आध्यात्मिक पर्यटन अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने वाला एक बेहतरीन फैक्टर है। फिर चाहे प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ की बात हो या फिर वाराणसी में आने वाले टूरिस्ट की ऐसे धार्मिक में स्थलों पर पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलता है। कुछ महीना पहले एक रिपोर्ट भी प्रसारित की जा रही थी जिसमें बताया जा रहा था कि वाराणसी में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या गोवा के मुकाबले भी काफी ज्यादा है।
आपको बता दें की मंदिर के ट्रस्ट में जितने पैसे आए थे उसे फिक्स्ड डिपाजिट करवा दिया गया था और उसी से मिलने वाले ब्याज से मंदिर के पहले महल का निर्माण हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 और 23 जनवरी को होटल के एक रात का किराया 70000 रुपए से ज्यादा तक पहुंच गया है। यह अब तक के रिकॉर्ड में होटल इंडस्ट्री में आए सबसे बड़े बूम में से एक है। इसके अलावा पर्यटकों के आने से होटल बिजनेस और रेस्टोरेंट के कारोबार में भी जबरदस्त बिजनेस देखने को मिल सकता है।
बात अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले वहां के 5000 से ज्यादा घरों को भी होटल में परिवर्तित कर दिया गया है, ताकि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में अयोध्या में पर्यटन 85 गुना बढ़कर 2.39 करोड़ डालर तक पहुंच गया है।
इन आंकड़ों को देखकर साफ पता चलता है कि आगे आने वाले समय में अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इससे आसपास के लोगों को भी जबरदस्त फायदा होगा। यही कारण है कि अब देश और विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां अयोध्या की ओर लौट रही है और यह कहने में कोई संकोच नहीं होगा कि कुछ सालों में अयोध्या एक बेहतरीन बिजनेस हब भी बन सकता है।
इतनी ज्यादा संख्या में पब्लिक आने से खाने पीने की स्नैक्स की और पेय पदार्थ की डिमांड भी काफी बड़ी है, जिसका सीधा फायदा छोटे दुकानदारों से लेकर मैन्युफैक्चरर्स तक को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir के चलते जानिए कौन से शेयर कराएंगे कमाई, ये है पूरी लिस्ट
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications