Ayushman Card in Delhi: दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) लागू हो गई है. इसके तहत पात्र परिवारों को सालाना 10 लाख रुपए तक की फ्री हेल्थ सर्विस मुहैया की जाएगी. इसे आसान बनाने के लिए दिल्ली और केंद्र सरकारों के बीच आज 5 अप्रैल एक समझौता भी हुआ है. इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हेल्थ मिनिस्टर डॉ. पंकज कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. इसका उद्देश्य रह वासियों को हेल्थ कवरेज प्रदान करना है, ताकि उन्हें बिना किसी वित्तीय तनाव के आवश्यक चिकित्सा देखभाल मिल सके.
फ्री होगा ₹10 लाख तक का इलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य सेवा खर्च वहन करेगी, जबकि दिल्ली सरकार 5 लाख रुपए का अतिरिक्त योगदान देगी. यह सहयोग सुनिश्चित करता है कि हर एक पात्र परिवार को सालाना 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवरेज मिले.
मुख्यमंत्री गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि यह योजना दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने कहा कि AAY कार्डहोल्डर्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, उसके बाद BPL कार्डधारकों को वरीयता दी जाएगी.

10 अप्रैल तक 1 लाख लोगों किया जाएगा शामिल
MoU पर हस्ताक्षर के बाद योजना में अधिकतम भागीदारी के लिए पंजीकरण अभियान शुरू किया जाएगा. इसका लक्ष्य 10 अप्रैल तक कम से कम 1 लाख लोगों को पंजीकृत करना है. इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा लाभों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना है.
रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थी ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक आयुष्मान भारत योजना वेबसाइट या ऐप पर जा सकते हैं. योग्यता के वेरिफिकेशन के बाद व्यक्ति योजना के तहत प्रदान की जाने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications